Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केरल और कन्याकुमारी में मूसलाधार बारिश, अगले 24 घंटे भारी, तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘ओक्की’
    Top Story

    केरल और कन्याकुमारी में मूसलाधार बारिश, अगले 24 घंटे भारी, तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘ओक्की’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कन्याकुमारी: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कल रात से मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण आज सामान्य जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा और जगह जगह पेड़ एवं खंभे उखड़े पड़े हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तमिलनाडु के लिए चुनौती भरे हो सकते हैं। इस दौरान यहां और भारी बारिश हो सकती है। केरल में भी भारी बारिश और तेज हवाओं ने काफी नुकसान किया है। लक्षद्वीप में भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है। लोगों को एहतियात बरतने और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग का कहना है कि केरल, कन्‍याकुमारी और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ओक्‍की का खतरा मंडरा रहा है। चेन्‍नई मौसम विभाग के मुताबिक, पुडुचेरीऔर तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। चेन्नई में भी बारिश की संभावना है।

    कन्याकुमारी के विभिन्न हिस्सों में बिजली नहीं है और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यहां से चलने वाली और गुजरने वाली दो गाडि़यां आंशिक रूप से अथवा पूरी तरह रद्द कर दी गयी है। स्थानीय प्रशासन उखडे़ पेड़ों को हटाने का काम कर रहा है ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके।

    इस बीच दक्षिण तमिलनाडु के तिरूनेलवेली और तूतीकोरन और अन्य स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवायें चलीं जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ रेप केस पर सांसद किरण खेर ने दिया विवादास्पद बयान
    Next Article गुजरात चुनाव: विवादों के बीच एक और मंदिर का राहुल ने किया दौरा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

    June 20, 2025

    ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

    June 20, 2025

    रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

    June 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version