Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के अनुसार 2 अप्रैल से रिसिप्रोकल टैरिफ लागू होने की बात के कारण ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल बना हुआ है। इस वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में वॉल स्ट्रीट के सूचकांक निचले स्तर से मामूली रिकवरी करने के बाद मिले-जुले अंदाज में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,611.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,299.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 126.11 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41,875.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,582.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 125.37 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 7,790.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 298.03 अंक यानी 1.34 प्रतिशत फिसल कर 22,163.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। वहीं इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,603.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत लुढ़क कर 35,546.21 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,964.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 279.80 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,399.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.02 प्रतिशत उछल कर 1,170.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 493.65 अंक यानी 2.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,189.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,520.32 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,355.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवाद में महिला को तलवार से किया घायल, एक गिरफ्तार
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर चांदी, सोने की घटी चमक

      July 15, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      July 15, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल
      • बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर
      • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
      • दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी
      • रिश्वत मांगने संबंधि ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version