Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»LIVE INDvSL: सदीरा के बाद सिल्वा बिना खाता खोले आउट, भारत को मिली 5वीं सफलता
    क्रिकेट

    LIVE INDvSL: सदीरा के बाद सिल्वा बिना खाता खोले आउट, भारत को मिली 5वीं सफलता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार से दिल्ली में खेला जा रहा है। इसके दूसरे दिन भारत ने 536 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। इस दौरान कप्तान दिनेश चंडीमल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। चंडीमल ने 269 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं इनके साथ समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं।

    श्रीलंका के लिए दिमुथ करुणारत्ने और दिलरुवान परेरा ओपनिंग करने आए। इस दौरान करुणारत्ने पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। इनके बाद धनंजया डी सिल्वा बैटिंग करने आए। लेकिन वो भी महज 1 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद का शिकार बने। श्रीलंका का तीसरा विकेट ओपनर परेरा के रूप में गिरा। वो 42 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए।

    भारत की पहली पारी :

    कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक और मुरली विजय के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 536 रन बनाकर पारी घोषित की। ओपनर शिखर धवन 23 रन और चेतेश्वर पुजारा 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुरली विजय ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। मुरली 155 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने दूसरे दिन जबर्दस्त दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 243 रन बनाए, हालांकि तिहरा शतक लगाने से चूक गए। रोहित 65, रहाणे 1 और अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए।

    विराट ने की तेंदुलकर और सहवाग की बराबरी :

    कप्तान विराट के खाते में एक और डबल सेंचुरी जुड़ गई है। विराट ने नागपुर टेस्ट में भी डबल सेंचुरी जड़ी थी। विराट भारत की ओर से अब छह डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के साथ विराट भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    प्लेइंग इलेवन :

    भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचन्द्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी

    श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, दिलरुवान परेरा, धनंजया डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रोशन सिल्वा, सुरंगा लकमल, लक्षन संदकन, लहिरु गमागे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेहरु-गांधी की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे कांग्रेस के दुलारे: मनमोहन सिंह
    Next Article झारखंड: भाजपा नेता भैयाराम मुंडा की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

    June 4, 2025

    17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

    June 4, 2025

    आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version