Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत
    Top Story

    रांची में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं झारखंड के पलामू सहित कई जिलों में ओले भी गिरे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार से विदर्भ तक टर्फलाइन बनी हुई है। इसके साथ ही, पूर्वी बिहार में समुद्रतल से 1।5 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है। जिसका असर झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, 10-12 अप्रैल तक कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और ओलों के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाओं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं 11 और 12 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश के गर्जन व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं अन्य जिलों में बारिश और गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

    फसलों को ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान
    यहां बता दें कि बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। आसमान में हल्के बादल छाए थे और दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे।

    मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश की संभावना जताई थी, जिससे किसान फसल की कटाई में लगे थे। वहीं बुधवार शाम में राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। साथ ही ओला गिरने लगा। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। गेहूं, रबी की फसलें, गर्मी की सब्जियां, आम और महुआ को काफी नुकसान पहुंचा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत लाया गया मुंबई हमले का आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा
    Next Article गुणवत्ता में कमी आई, तो इस पर बुलडोजर भी चल सकता है: सुदीप
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version