Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर टीम को लीड करने वाले इंस्पेक्टर सहित कई पदाधिकारियों का हुआ तबादला
    Jharkhand Top News

    गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर टीम को लीड करने वाले इंस्पेक्टर सहित कई पदाधिकारियों का हुआ तबादला

    shivam kumarBy shivam kumarApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर पीके सिंह का झारखंड एटीएस से तबादला कर दिया गया है। पीके सिंह का तबादला झारखंड के रामगढ़ जिले में किया गया है।

    पीके सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर
    झारखंड पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला रामगढ़ जिले में कर दिया गया है। इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह के साथ-साथ कई अन्य इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों का भी तबादला अन्य जिलों में किया गया है। डीआईजी कार्मिक के द्वारा तबादले के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि तबादले की लिस्ट में सबसे खास नाम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह का है।

    रामगढ़ में गैंगस्टर अमन साहू का था प्रभाव
    इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह का जिस जिले में तबादला हुआ है यानी रामगढ़ जिले, ये वहीं जिला है जहां एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू का सिक्का चलता था। रामगढ़ का पूरा इलाका अमन साहू गैंग के प्रभाव में अभी भी है। अमन के गुर्गे अभी भी रामगढ़ जिले में एक्टिव है।

    अमन साहू का किया था एनकाउंटर
    इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह झारखंड पुलिस के तेज तर्रार और निडर अफसर माने जाते हैं। जब उनकी धनबाद में पोस्टिंग थी उस दौरान वे लुटेरों से अकेले भीड़ गए थे और अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया था। लेकिन प्रमोद कुमार सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आए हैं, जब उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया।11 मार्च 2025 को झारखंड एटीएस की टीम जिसमें इंस्पेक्टर पीके ठाकुर भी शामिल थे, अमन साहू को लेकर रायपुर से रांची आ रहे थे। इसी दौरान झारखंड के पलामू में अमन गैंग के अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर बम से हमला कर दिया और अमन साहू को लेकर भागने की कोशिश करने लगे। अमन पुलिस का ही हथियार छीनकर फरार हो रहा था। जिसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला और अमन को एनकाउंटर में मार गिराया।

    इन झारखंड पुलिस का हुआ तबादला
    इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह – एटीएस से रामगढ़
    सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह – एटीएस से रामगढ़
    सब इंस्पेक्टर सूबेदार यादव – एटीएस से रामगढ़
    सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा – एटीएस से रामगढ़
    हवलदार राकेश कुमार – जामताड़ा से रामगढ़
    हवलदार राजीव कुमार – लोहरदगा से रामगढ़
    आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम – एटीएस से रामगढ़
    आरक्षी मंतोष कुमार – एटीएस से बोकारो
    आरक्षी विजय कुमार – एटीएस से बोकारो
    आरक्षी उत्तम कुमार – एटीएस से बोकारो
    आरक्षी मुकेश कुमार रजवार – एटीएस से रामगढ़

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर पाकुड़ पुलिस, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
    Next Article आजसू पार्टी सभी जिलों में मनायेगी अंबेडकर जयंती
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version