Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
    देश

    मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

    shivam kumarBy shivam kumarApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुर्शिदाबाद को लेकर ममता के साथ कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने बोला हमला
    हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के नायक अमर सेनानी राजा नरपति सिंह रैकवाड़ काे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए 650 करोड़ की 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा नरपति सिंह की इस पावन धरा पर उनके विजय उत्सव में आप सबको बधाई देने आया हूं। इनके शौर्य एवं पराक्रम के कारण आज हम सब स्वतंत्रता का लाभ पा रहे हैं। योजनाओं को संचालित कर पा रहे हैं। यह वर्ष देश के संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव के साथ आगे बढ़ने का है। बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की वजह से उत्तर से दक्षिण तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक साथ पूरा देश लड़े, ऐसा कम ही देखने को मिलता था। वर्ष 1857 की क्रांति ने पूरे देश में जज्बा पैदा कर दिया। मंगल पांडेय से पूछा गया कि तुम्हे आजादी क्यों चाहिए? तुम तो अंग्रजी फौज में हो। इस पर उन्होंने कहा था कि रख लो अपनी नौकरी, हमारा देश आजाद होना चाहिए। योगी ने रानी लक्ष्मीबाई, राजा नरपति सिंह समेत अन्य महानसपूतों को याद किया।

    उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद की सीमा पर टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने जा रहा है। हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। यहां के कारीगरों को रोजगार मिलेगा। देशभर के लोगों को आपके हरदोई में आना पड़ेगा। जिले की कनेक्टिविटी ठीक की जाएगी। इस क्षेत्र के पक्षी विहार की कनेक्टिविटी ठीक करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग भारत के रहन-सहन और समरसता पर सवाल उठा रहे थे, वे प्रयागराज कुंभ देखकर दंग रह गए। एक भारत श्रेष्ठ भारत का इससे अनुपम उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा। भारतीय डुबकी लगाना चाह रहे थे। विदेशी लोग भीड़ देख कर अभिभूत थे। यह तब संभव हो सका जब सभी लोग एक दिशा में सोचते हैं।

    ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस पर भी योगी ने बोला हमलामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में विकास की नयी-नयी परियोजनाएं आ रही हैं। देश तरक्की कर रहा है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा। आज हम सब लोग आगे बढ़ रहे हैं। याद कीजिए 2017 के पहले उप्र का। पहले की सरकार इन दंगाइयों को पूरी छूट दे रखी थी। दंगा होता था। अब उप्र में दंगा नहीं हाेता। लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे। इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है।

    मुर्शिदाबाद की घटना पर योगी ने कहा कि न्यायालय ने वहां की सुरक्षा की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ममता बनर्जी के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला। याेगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में जमीन पर कब्जा करके गुण्डागर्दी करने की छूट नहीं मिलेगी। अब इन्हें डर है कि जिन्हें लूट की छूट दे रखे थे, वही इनके लूटे हुए धन को लूटने न लगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वक्फ भी लूट का अड्डा बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत की यात्रा को तेजी से तय कर रहा है।

    इस मौके पर आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश रावत, अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आसू, मानवेन्द्र सिंह, श्याम प्रकाश समेत अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाय श्रमिक मांगों को लेकर गेट मीटिंग, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article इडी ने गुरुग्राम जमीन से जुड़े मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से की पूछताछ
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version