Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»गरीब परिवारों को एक और तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार
    बिजनेस

    गरीब परिवारों को एक और तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: उज्ज्वला योजना के तहत किस्त पर गैस चूल्हा देने के बाद अब मोदी सरकार रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की रिफिङ्क्षलग भी किस्त पर करने की योजना बना रही है ताकि रोज कमाने-खाने वाले गरीब परिवार भी इसका लाभ ले सकें।

    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां विनएलपीजी (एलपीजी में महिला) के भारतीय चैप्टर की शुरुआत के मौके पर कहा कि सरकार ऐसी योजना पर विचार कर रही है जिसमें रिफिल वाले सिलेंडर की कीमत भी एकमुश्त न/न देकर किस्तों में देने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पायलट परियोजना जल्द शुरू की जाएगी। जितनी गैस इस्तेमाल की देना होगा सिर्फ उतना पैसा 
    प्रधान ने कहा कि विनएलपीजी के वैश्विक चैप्टर ने इस संबंध में सलाह दी थी। दुनिया के कुछ देशों में सिलेंडर में स्मार्ट मीटर की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें उपभोक्ताओं से उतना ही पैसा लिया जाता है जितने की गैस इस्तेमाल की गई है। इसी तर्ज पर देश में भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। इससे पहले सुबह एक सत्र के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की महाप्रबंधक (एलपीजी ग्रामीण विपणन)अपर्णा अस्थाना ने कहा कि गांवों में कई ऐसे परिवार है जिनके पास दैनिक बचत तो होती है, लेकिन वे एकमुश्त राशि नहीं दे सकते। इसलिए कोई ऐसी वित्तीय व्यवस्था होनी चाहिए जिससे किस्तों में उन्हें रिफिल सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा सके।

    खतरे में पांच लाख महिलाओं की जिंदगी 
    प्रधान ने भारत में विनएलपीजी की प्रासंगिकता को ज्यादा महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां मुख्य रूप से एलपीजी का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि आज भी चुनौती समाप्त नहीं हुई है। मिट्टी के तेल, लकड़ी, गोबर के उपले आदि पर खाना बनाने के कारण होने वाले प्रदूषण से पांच लाख महिलाओं की जिंदगी खतरे में हैं। गरीब महिला को पता नहीं चलता कि इस धुएं से हर घंटे 400 सिगरेट के बराबर प्रदूषण उसके फेफड़ें में जाता है। उज्ज्वला योजना में लाभार्थियों के रिफिल नहीं कराने की खबरों के बारे में उन्होंने कहा कि योजना में 60 प्रतिशत लाभार्थियों ने पिछले एक साल में औसतन चार सिलेंडर रिफिल कराया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कुछ इलाकों में शून्य रिफिल है। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि एलपीजी उद्योग के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब नौ प्रतिशत है और इसे बढ़ाने की दिशा में अभी काफी सफर तय किया जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना 50 रुपए चमका, चाँदी स्थिर
    Next Article 1 लाख ATM खोलेगा पेटीएम पेमेंट बैंक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    August 12, 2025

    मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर

    August 11, 2025

    सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

    August 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
    • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
    • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
    • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version