Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर
    मनोरंजन

    राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर

    shivam kumarBy shivam kumarMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को पुष्टि की कि संदीप की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और वे अब आगे नहीं खेल पाएंगे।

    चोट के बावजूद दिखाई बहादुरी
    31 वर्षीय संदीप शर्मा को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। अपनी ही गेंद पर शुभमन गिल का शॉट रोकने की कोशिश में उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए अपने स्पेल की बची हुई 8 गेंदें डालीं। राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान जारी कर कहा, “संदीप ने जिस हिम्मत के साथ चोट के बावजूद गेंदबाजी की, वह काबिले तारीफ है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

    अब तक 10 मैचों में लिए 9 विकेट
    आईपीएल 2025 में संदीप शर्मा ने अब तक 10 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए और उनका इकॉनमी रेट 9.89 रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया था।

    जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान
    राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट अब संदीप के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही है। फ्रेंचाइज़ी ने कहा है कि जल्द ही उनके स्थान पर नए खिलाड़ी की घोषणा की जाएगी। फिलहाल रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, ऐसे में संदीप की गैरमौजूदगी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2025 : सूर्यकुमार यादव ने हासिल की ऑरेंज कैप,  कोहली, साई सुदर्शन को छोड़ा पीछे
    Next Article सीएम से सरायकेला-खरसावां और गुमला डीसी ने की मुलाकात, प्रधानमंत्री अवॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version