Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
    Jharkhand Top News

    पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे।

    खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की जानकारी थी तो पुख्ता सुरक्षा इंतजाम पहले से क्यों नहीं किए गये। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर सौदा प्रस्तावित था। पर एक खुफिया रिपोर्ट के चलते उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे के संकेत मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद क्यों नहीं की गई, पर्यटकों को अधिक सावधान किया जाना चाहिए था और सब तरफ सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए थी। पुख्ता सूचना के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते ही इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और निर्दोष लोग आतंकियों का निशाना बने।

    कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं सहित राज्य के पदाधिकारी, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश वापस लिया, हाइकोर्ट में याचिका निष्पादि
    Next Article संविधान की बात कांग्रेस को शोभा नहीं देती : रघुवर दास
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version