Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गुजरात में महामुकाबला कल, होंगे पहले चरण के मतदान
    राजनीति

    गुजरात में महामुकाबला कल, होंगे पहले चरण के मतदान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। कड़े मुकाबले वाले दूसरे चरण के लिए मतदान 14 दिसंबर को होगा। इन चुनावों के जरिए भाजपा जहां पांचवी बार सत्ता के गलियारों में वापसी की उम्मीद लगाए है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव को अपना खोया आधार वापस पाने के मौके के तौर पर देख रही है । दोनो पाॢटयों की ओर से किए गए धुआंधार प्रचार अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद राज्य के मतदाता कल अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट करेंगे। कल जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है वहां कुल 2.12 करोड़ मतदाता हैं।

    कांग्रेस ने किया मणिशंकर अय्यर को निलंबित
    शनिवार को होने वाले मुकाबले में नामी गिरामी उम्मीदवारों में – राजकोट (पश्चिम) से लड़ रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धनानी (अमरेली) हैं। पहले चरण के लिए सघन प्रचार अभियान कल शाम समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जल्द ही कांग्रेस प्रमुख बनने जा रहे राहुल गांधी के बीच की चुनावी जंग में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने कल अपने नेता मणिशंकर अय्यर को मोदी पर उनके बयान के लिए निलंबित कर दिया। उनके बयान से मतदान के ठीक पहले विवाद पैदा हो गया। अयोध्या विवाद, राहुल गांधी के मंदिरों में पूजा के लिए जाने जैसे मुद्दे भाजपा नेताओं की तरफ से उठाने के कारण चुनावी प्याले में रह रहकर तूफान उठता रहा।

    मोदी ने किया करीब 15 रैलियों को संबोधित
    प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य में गांधी कांग्रेस के पक्ष में जोरदार अभियान चला रहे हैं। ठमोदी ने करीब 15 रैलियों को संबोधित किया, वहीं गांधी ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सात दिन से ज्यादा गुजारते हुए कई रैलियों को संबोधित किया। भगवा दल के मुख्य चुनावी रणनीतिकार भाजपा प्रमुख अमित शाह ने भी रैलियों को संबोधित करते हुए खासतौर पर कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधा। भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों – अरूण जेटली, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी प्रचार के लिए उतारा। कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सचिन पायलट जैसे महत्वपूर्ण नेताओं ने मतदाताओं के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रखा। दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होना है। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार्दिक पटेल को चुनाव से पहले बड़ा झटका, बंभानिया ने दिया इस्तीफा
    Next Article गुजरात विधानसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

    May 23, 2025

    कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

    May 22, 2025

    शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
    • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
    • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
    • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version