Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जयललिता के निधन के बाद धीमी पड़ी चेन्नई की रफ्तार
    देश

    जयललिता के निधन के बाद धीमी पड़ी चेन्नई की रफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई:  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद चेन्नई में जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। सुबह से शहर की सड़कें वीरान रहीं और भोजनालयों सहित दुकानें भी बंद रहीं। ऑटोरिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन सेवा सड़कों से नदारद रहे, जबकि कुछ निजी वाहनों को शहर के विभिन्न हिस्सों में चलते देखा गया। पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण स्थलों पर कड़ी निगरानी बरत रहे हैं। बीती शाम से शहर में और राज्य के अन्य कई हिस्सों में करीब करीब पूर्णत: बंद जैसी स्थिति है। आज सबका ध्यान ‘राजाजी हॉल’ पर केंद्रित है, जहां दिवंगत मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर रखा गया है ताकि लोग अपनी नेता के अंतिम दर्शन कर सकें।

    शहर में हर सुबह आमतौर पर यहां चाय की दुकानों पर गहमागहमी बनी रहती है और बेहतर कारोबार होता है। आज चाय की दुकानें भी बंद हैं। कुछ जगहों पर चाय बेचने वालों को घूम घूमकर चाय बेचते देखा गया। होटल भी बंद रहे। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का परिचालन शहर में जारी है लेकिन उनमें यात्रियों की बेहद कम तादाद दिखी। बहरहाल, चेन्नई सेंट्रल और एग्मोर स्टेशनों पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें समय पर पहुंचीं। अपनी दिवंगत नेता के सम्मान में राज्य सरकार ने आज अपने सभी दफ्तरों में अवकाश की घोषणा की है। शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। तमिल फिल्म उद्योग ने आज शूटिंग के सभी कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है। सिनेमाघरों में भी शो रद्द कर दिए गए हैं।

    मदुरै से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जयललिता के निधन की खबर से समूचा मंदिरों का नगर शोकाकुल है। शहर में दुकानें बंद हैं और बस एवं ऑटोरिक्शा समेत तमाम परिवहन सुविधाएं सड़कों से नदारद दिखीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘समूचे शहर में गहरी और अजीब सी शांति है..।’’ अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह ट्रेनों और विमानों से मदुरै पहुंचने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए निजी वाहनों की सहायता लेनी पड़ी। मुख्य बस अड्डे पर वीरानी पसरी थी। केरल और कर्नाटक सहित विभिन्न स्थानों से यहां आने वाली अंतरराज्यीय एवं लंबी दूरी की सरकारी बसों को राज्य की सीमा पर रोक दिए जाने के कारण वे यहां नहीं पहुंच पाईं। जयललिता के निधन के कारण तूतीकोरिन, रामेश्वरम और कन्याकुमारी में मछुआरों की कॉलोनियां शोकसंतप्त दिखीं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र के निर्देश पर काम नहीं करें राज्य के अधिकारीः ममता
    Next Article तमिलनाडु सरकार ने सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

    June 9, 2025

    ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

    June 9, 2025

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version