Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»सेना और राजनीति
    विशेष

    सेना और राजनीति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 11, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि सेना का राजनीतिकरण करने के प्रयास हो रहे हैं। यदि सेना का राजनीतिकरण हुआ है या होता है तो भारत देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि जनरल रावत ने किसी खास घटना, किसी खास नेता या सरकार का नाम नहीं लिया, जो इसके लिए जिम्मेदार हो, फिर भी उन्होंने ‘यूनाडटेड सर्विस इंस्टीट्यूट’ की ओर से आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राजनीतिकरण संबंधी मुद्दे को उठाया है। सेना को राजनीति से हर हाल में दूर रखा जाना चाहिए और जनरल रावत के इस मत से शायद ही कोई असहमत हो। लेकिन सवाल यह भी है कि इस वक्त जनरल रावत को यह मसला उठाने की जरूरत क्यों महसूस हुई? यदि सचमुच सेना का राजनीतिकरण हो रहा है या कभी हुआ है तो उन्हें एक-दो उदाहरण भी सामने रखने चाहिए। ताकि बात को पूरी तरह समझा भी जा सके। हो सकता है कि वे सैनिक धर्म और कर्तव्य से बंधे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेना और किसी घटना विशेष का जिक्र करना उचित नहीं समझा है और यह काफी हद तक उचित भी है। वैसे जनरल रावत अपने स्वभाव के कारण कोई भी बात कहने में हिचकते नहीं हैं और कई बार ऐसी बात का जिक्र कर देते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है।

    वैसे राजनीतिक क्षेत्रों में वर्तमान सरकार पर विपक्षी दल यह जरूर आरोप लगाते रहे हैं कि वह सेना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। अब जनरल रावत ने राजनीतिकरण की बात की है तो यह भी एक तरह से सेना के हितों की रक्षा के लिए ही कहा होगा और उन्हें इसे सार्वजनिक करना भी उचित समझा होगा। यहां यह गौरतलब है कि हमारे देश में शुरू से ही सेना को राजनीति से परे रखने की हमारी राष्ट्रीय नीति रही है। यह सेना के अनुशासन तथा साख और हमारे लोकतंत्र के लिए भी जरूरी है।

    पाकिस्तान, म्यांमार, थाईलैंड समेत जिन अन्य देशों ने सेना को राजनीतिक शक्ति हासिल करने का माध्यम बनाया है वहां लोकतंत्र की क्या दुर्दशा हुई यह बात सारी दुनिया जानती है। दरअसल, भारत की सेना का रूतबा देशभर में इसीलिए बहुत ऊंचा है कि यह राजनीतिक आग्र्रहों से पूरी तरह दूर रहते हुए अपने कर्तव्य का पालन करती है और नागरिक- प्रशासनिक पेचीदगियों में नहीं उलझती। मगर हाल के वर्षों में जिस तरह मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों पर सेना के पूर्व अधिकारियों के माध्यम से देश के राजनीतिक मसलों में फौज को घसीटने की कोशिश हो रही है वह न तो फौज के लिए उचित है और न ही लोकतंत्र के लिए। सेना का काम सीमाओं की रक्षा करना और कई बार आतंकवाद जैसे आंतरिक सुरक्षा के गंभीर खतरों से निपटना है।

    दंगों को रोकने और उग्र्रवाद प्रभावित इलाकों में शांति कायम करने में जब प्रांतीय बल नाकाम रहते हैं तब सेना की ही मदद ली जाती है। आपदा जैसे हालात में भी सेना ही नागरिकों का सहारा बनती है। ऐसे सभी अवसरों पर सेना ने अपनी बहादुरी, कार्य कुशलता और विश्वसनीयता की साख को कायम रखा है जब राजतंत्र के विभिन्न अंगों से देश के लोगों की उम्मीदें टूटती हैं तो सेना के प्रति भरोसा और आदर कायम बना रहा है। और यह बना भी रहना चाहिए।

    इसके लिए यह जरूरी है कि सेना को हमेशा राजनीतिक प्रपंच से दूर रखना चाहिए और इसीलिए जनरल रावत ने अपनी बात रखी है। इतना ही नहीं सेना की छवि पूरी तरह गैर- राजनीतिक ही बने रहे। लेकिन जब यह जताने की कोशिश होने लगती है कि हम सेना की तरफ हैं और सेना हमारी तरफ है तो इसे सेना की साख का राजनीतिक फायदा उठाने की प्रयास ही माना जाएगा। यह काफी अनुचित है और इस पर पाबंदी लगनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात चुनाव हारने के डर से लगाए जा रहे हैं बेबुनियाद आरोप-मनमोहन सिंह
    Next Article शोपियां में आतंकियों ने बैंक के कैश वाहन पर किया हमला, दो सुरक्षा गार्डों की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

    June 30, 2026

    श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

    June 29, 2026

    शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

    June 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
    • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
    • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
    • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
    • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version