Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»फेसबुक टि्वटर ऑनलाइन आतंक रोकने को साथ आए
    दुनिया

    फेसबुक टि्वटर ऑनलाइन आतंक रोकने को साथ आए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन:  आतंकी अपने खूनी मंसूबों के प्रसार प्रचार और लोगों को भ्रमित करने के लिए बड़े पैमाने पर साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फेसबुक और टि्वटर जैसी दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों ने मिलकर इस समस्या से निपटने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे विश्व भर की सरकारों के दबाव ने भी काम किया।

    फेसबुक, टि्वटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूट्यूब ने कहा है कि हिंसक आतंकी तस्वीर या आतंकियों की भर्ती के वीडियो का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए वे एक साझा डेटाबेस तैयार करेंगे। सीएनएन की खबर के मुताबिक कंपनियों की तरफ से सोमवार जारी एक बयान में कहा गया है कि डेटाबेस में तस्वीरों और वीडियो को डिजिटल तरीके से चिन्हित किया जाएगा। इससे तकनीकी कंपनियों को प्रभावी ढंग से आतंकी सामग्रियों की पहचान में मदद मिलेगी।

    दिग्गज इंटरनेट कंपनियां आतंकी संगठनों से जुड़ी सामग्री के इंटरनेट पर प्रसार को रोकने की कोशिश कर रही हैं। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थक प्रचार और भर्ती के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बहुत अधिक सक्रिय दिखे हैं।

    शीर्ष तकनीकी कंपनियों के कार्यकारियों ने आतंकियों द्वारा हमलावरों की भर्ती के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जनवरी में अमेरिकी सरकार के साथ चर्चा की थी। अगस्त में टि्वटर ने कहा कि उसने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लाखों अकाउंट को हटा दिया है। बयान में कहा गया है कि भविष्य में इस डेटाबेस से और कंपनियां जुड़ेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु सरकार ने सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
    Next Article चीन नीति को लेकर ट्रंप ओबामा प्रशासन से असहमत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

    June 11, 2025

    पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

    June 11, 2025

    अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
    • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
    • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
    • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
    • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version