Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
    स्पोर्ट्स

    दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पुरुष और महिला नीलामी 6 और 7 जुलाई को होगी
    नई दिल्ली। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल टी20) सीज़न 2 के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी के नियम और संरचना की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नीलामी 6 जुलाई को पुरुषों के लिए और 7 जुलाई को महिलाओं के लिए नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण फैनकोड पर किया जाएगा।

    इस सीज़न को पहले से भी बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से डीडीसीए ने एक अहम फैसला लेते हुए घोषणा की है कि आयु अब चयन में बाधा नहीं होगी। यानी अंडर-16 सहित सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो सकेंगे। इससे युवाओं को मौका मिलेगा और नए सितारे सामने आ सकेंगे।

    पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

    कुल नीलामी राशि (हर फ्रेंचाइज़ी के लिए): 1.5 करोड़ रुपये

    खिलाड़ी श्रेणियां:

    मार्की सेट: भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके या आईपीएल में खेल चुके खिलाड़ी (19)

    कैटेगरी A: पूर्व आईपीएल खिलाड़ी (डीडीसीए रजिस्टर्ड) और प्रथम श्रेणी खिलाड़ी (35)

    कैटेगरी B: डीडीसीए के अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 खिलाड़ी (105)

    कैटेगरी C: क्षेत्रीय लीग खिलाड़ी (361)

    प्लेयर्स रिटेंशन नियम:

    छह मौजूदा फ्रेंचाइज़ी में से हर एक किसी भी श्रेणी के एक खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।

    इसके लिए नीलामी राशि में कटौती की जाएगी:

    श्रेणी कटौती (रुपये में)

    मार्की -21 लाख रुपये

    कैटेगरी A 10 लाख रुपये

    कैटेगरी B 4.5 लाख रुपये

    कैटेगरी C 1.5 लाख रुपये

    राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड:

    छह पुरानी फ्रेंचाइज़ियों को एक आरटीएम कार्ड मिलेगा।

    आरटीएम सिर्फ A, B या C कैटेगरी के खिलाड़ियों पर लागू होगा।

    आरटीएम मार्की खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा।

    नई फ्रेंचाइज़ियों को आरटीएम कार्ड नहीं मिलेगा।

    नई टीमों के लिए नियम:

    दो नई फ्रेंचाइज़ियां रिटेंशन के बाद बचे हुए खिलाड़ियों में से एक को चुन सकती हैं।

    चयन किसी भी श्रेणी से हो सकता है।

    उनके पर्स से उसी कैटेगरी के अनुसार राशि काटी जाएगी।

    अधिग्रहण मूल्य अधिक होने पर उस फ्रेंचाइज़ी को पहले चयन का अधिकार मिलेगा।

    महिला खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

    कुल नीलामी राशि (हर फ्रेंचाइज़ी के लिए): 75 लाख रुपये

    खिलाड़ी श्रेणियां:

    मार्की सेट: भारत की प्रतिनिधि या डीडीसीए/आईपीएल की पूर्व खिलाड़ी (7)

    कैटेगरी A: डीडीसीए प्रथम श्रेणी खिलाड़ी (18)

    कैटेगरी B: डीडीसीए अंडर-23 और अंडर-19 खिलाड़ी (34)

    कैटेगरी C: क्षेत्रीय लीग खिलाड़ी (96)

    प्लेयर्स रिटेंशन नियम:

    चार मौजूदा फ्रेंचाइज़ी में से हर एक एक खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। इसके लिए नीचे दी गई राशि नीलामी पर्स से कटेगी:

    श्रेणी कटौती (रुपये)

    मार्की 10.5 लाख रुपये

    कैटेगरी A 6 लाख रुपये

    कैटेगरी B 2.5 लाख रुपये

    कैटेगरी C 1 लाख रुपये

    आरटीएम कार्ड नियम:

    चारों फ्रेंचाइज़ियों को एक आरटीएम कार्ड मिलेगा।

    आरटीएम केवल A, B या C श्रेणी के लिए लागू होगा।

    मार्की खिलाड़ियों के लिए आरटीएम नहीं चलेगा।

    10 से अधिक आईपीएल खिलाड़ियों की होगी बोली

    पुरुष नीलामी में ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अयुष बडोनी, प्रियंश आर्य, हर्षित राणा, हिम्मत सिंह, सुयश शर्मा, मयंक यादव, अनुज रावत जैसे कई नामी खिलाड़ी नीलामी के आकर्षण का केंद्र होंगे। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से सीज़न-2 और भी रोचक और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
    Next Article राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026

      थॉमस कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को कांस्य पदक, बीएआई ने बताया बड़ी उपलब्धि

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ओएफएस खुला
      • भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार
      • रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला : उच्च न्यायालय ने डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
      • बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version