Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने किया 120 महिलाओं का रेप
    देश

    अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने किया 120 महिलाओं का रेप

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू का एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अमरपुरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को छानबीन में कुछ ऐसा मिला, जिसकी वजह से प्रशासनिक अमले के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के विडियो मिले हैं।

    बता दें कि अमरपुरी उर्फ बिल्लू प्रेतबाधा के नाम पर महिलाओं को फंसाता था और तंत्र विद्या के दौरान नशीली दवा दे देता था, जिससे महिला बेहोश हो जाती थी। इसके बाद बिल्लू उनका दुष्कर्म कर विडियो बना लेता और महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था। यही नहीं, वह महिलाओं को विडियो के नाम पर धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।

    • वायरल विडियो से पकड़ा गया बिल्लू

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टोहाना स्थित शक्ति नगर में बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी का महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मामले की जानकारी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा को मिलने पर उन्होंने गुरुवार को सीआईए, महिला थाना और शहर पुलिस थाना की तीन टीमों का गठन करके अमरपुरी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अमरपुरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उस पर रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस को अमरपुरी के पास से 120 विडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पुजारी के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद किया गया है।

    • नशीली दवा देकर करता था बेहोश

    पुलिस का कहना है कि तांत्रिक सम्मोहन विद्या भी जानता था, जिससे वह महिलाओं को अपने वश में कर लेता था। अमरपुरी महिलाओं को झाड़-फूंक के बहाने नशीली दवा देता था। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देता। अमरपुरी उर्फ बिल्लू के कमरे में तीन दरवाजे हैं। वह गुप्त रूप से महिलाओं को अपने कमरे में लाता था। बिल्लू ने अपने कमरे में एक समाधिनुमा जगह बना रखी थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इन्हीं के माध्यम से वह महिलाओं का आपत्तिजनक विडियो तैयार करता था।

    • 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी अमरपुरी

    पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस वारदात में आरोपी बिल्लू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने अमरपुरी का शिकार बन चुकीं महिलाओं से अपील की है कि वह सामने आकर अपना बयान दर्ज कराएं। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को यह भरोसा दिया है कि उनकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि 9 महीने पहले भी इस तांत्रिक के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। रेप के इस मामले में भी पुलिस ने अमरपुरी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी।

    • कभी लगाता था जलेबी की दुकान, फिर बन गया तांत्रिक

    तकरीबन 100 से ज्यादा महिलाओं की आबरू लूटनेवाले अमरपुरी का असली नाम अमरवीर है। वह 20 साल पहले पंजाब के मानसा से टोहाना आया था। इसके बाद अमरपुरी उर्फ बिल्लू ने जलेबी की दुकान लगाई। इस दौरान अमरपुरी की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पंजाब जाकर तांत्रिक क्रिया सीखी और फिर दो साल बाद वापस टोहाना लौट आया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल की ‘झप्पी’ पर लोकसभा अध्यक्ष नाराज
    Next Article असिस्टेंट प्रोफेसर पद के विज्ञापन को लेकर विवाद
    azad sipahi

      Related Posts

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

      June 22, 2026

      पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version