Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने की जरूरत : सीपी सिंह
    Top Story

    भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने की जरूरत : सीपी सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति कोई बीता हुआ अध्याय नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने करने की जरूरत है।

    मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को नहीं अपनाएंगे, तब तक भारत को विश्वगुरु बनाना कठिन है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में संपूर्ण विश्व को दिशा देने की क्षमता है और इसे आधुनिक संदर्भों में पुनर्परिभाषित किया जाना चाहिए।

    गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने इस विचार का उत्सव बताया और कहा कि यह संस्कृति की पुनर्स्थापना की दिशा में सार्थक प्रयास है। केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रंजन कुमार दास ने भारतीयता को एक समसामयिक जीवनशैली बताते हुए शिक्षा, संस्कृति और भाषा के समन्वय पर बल दिया। केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल ने कहा कि यह समय साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों को संगठित रूप से प्रस्तुत करने का है।

    संगोष्ठी के संयोजक अजय राय ने आयोजन के उद्देश्य और पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच भारतीय संस्कृति और झारखंड की परंपराओं के समन्वय का प्रयास है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन ने स्वागत भाषण में बिरसा मुंडा की धरती को याद करते हुए वैदिक परंपरा को पुनर्स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

    झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों द्वारा 35 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सोच-विचार पत्रिका के संपादक डॉ नरेंद्र मिश्र ने की और उन्होंने आयोजन की गंभीरता और सफलता की सराहना की।

    समारोह में मुख्य रूप से बलराम पाठक, राकेश कुमार, संगीता नाथ, आशा गुप्ता, रेणु बाला मिश्रा, स्नेह लता, अनुज कुमार पाठक, संजय सराफ, संजीव दत्ता, दीपेश निराला, अनिकेत सिंह, अभय पांडेय, मनीष मिश्र, पूजा रत्नाकर, रमेश साहू, त्रिपुरेश्वर मिश्र, ब्रजेंद्र मिश्र, डॉ. रामप्रवेश पंडित सहित देशभर से साहित्य, संस्कृति और शिक्षा क्षेत्र के लगभग 150 विद्वानों, साहित्यकारों और शोधार्थी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिसर्च विंग के रूप में विकसित होगा एंपावर : जायसवाल
    Next Article जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version