Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हत्या: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी जितने लोकप्रिय होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी बढ़ेंगी
    देश

    हत्या: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी जितने लोकप्रिय होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी बढ़ेंगी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में युवक की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विवादास्पद बयान दिया। बीकानेर से सांसद मेघवाल ने ऐसी घटनाओं के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी। जैसे बिहार चुनाव में अवॉर्ड वापसी गैंग था। उत्तर प्रदेश में मॉब लिंचिंग थी। अब लोकसभा चुनाव आ रहा है तो असहिष्णुता जैसा नया कुछ आएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाएं दीं और उनका असर दिख रहा है। यह उसकी प्रतिक्रिया है। उधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार के चार साल को लिंच राज बता चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने शुक्रवार रात नूंह (हरियाणा) निवासी अकबर खान को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के वक्त वह दो गाय लेकर रामगढ़ के ललावंडी गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान लोगों ने गो तस्कर समझकर अकबर और उसके साथी असलम को पीटना शुरू कर दिया। असलम किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस अकबर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    अलवर में सवा साल में लिंचिंग का तीसरा मामला :

    बताया जाता है कि इस इलाके में कथित गो रक्षकों के दल सक्रिय हैं। अलवर में गो तस्करी के शक में सवा साल में मॉब लिंचिंग का यह तीसरा मामला है। इसी साल 3 अप्रैल को डेरी संचालक पहलू खान को भीड़ ने पीटकर मार डाला था। पिछले साल नवंबर में उमर खान नाम के शख्स का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। उसके परिवार ने गो तस्करी के शक में हत्या का आरोप लगाया था।

    लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :

    देश में बढ़ती लिंचिंग की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन पहले ही केंद्र और राज्य सरकारों को गाइडलाइन जारी कीं। कोर्ट ने कहा था कि लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलने नहीं दिया जा सकता। गो तस्करी या अफवाह के चलते किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दे चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंस्ट्रक्शन मशीन दीवार से टकराई, 4 मजदूरों की मौत, 7 घायल
    Next Article मुंगेर विवि को यूजीसी से भी मिली मान्यता, बिहार की 16वीं यूनिवर्सिटी
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version