Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
    अन्य खबर

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बड़कागांव (हजारीबाग): गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से आठ ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है। इन सफल अभ्यर्थियों में रोशनी कुमारी एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है। इस सफलता के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को टी-शर्ट और वॉटर बॉटल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों का भी विशेष आभार जताया गया, जिनकी मेहनत और लगन से यह परिणाम संभव हो पाया।

    अब ये अभ्यर्थी आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए एक ट्रायल सेशन का भी आयोजन हजारीबाग में जारी है, जहां फिजिकल ट्रेनर इन्हें विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है उनमें सुशांत शरम, सन्नी कुमार यादव, राजदीप कुमार, भानु सिंह राजपूत, सत्यम कुमार, ऋषभ कुमार और रोशनी कुमारी शामिल हैं।

    कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों को निशुल्क किताबें और नाश्ता, मॉक टेस्ट भी

    अदाणी फॉउंडेशन के इस कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों को निशुल्क किताबें और नाश्ता दिया जाता है। इसके अलावा यहां तीन शिक्षकों की नियुक्ति अदाणी फॉउंडेशन की ओर से की गई है। अभ्यर्थियों का निशुल्क मॉक टेस्ट संचालित कराया जाता है, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। इन्हें फिजिकल ट्रेनिंग के लिए ड्रेस भी प्रदान किए गए हैं, जिनमें ट्रैकशूट और जूता आदि शामिल हैं।

    समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है अदाणी फाउंडेशन

    गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में, नेत्र जांच शिविर का आयोजन चंदौल और बड़कागांव के विद्यालयों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के आंखों की जांच की गई। इसके अलावा, हाल ही में किसानों के बीच खाद-बीज का भी वितरण किया गया था। गोद लिए हुए टीबी मरीजों को भी लगातार पोषण किट आहार का वितरण किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
    Next Article भैरव सिंह की मां ने रांची पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- एसएसपी से मेरे बेटे को जान का खतरा
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      देश की कई समस्याओं का समाधान है एक देश-एक चुनाव : सुनील बंसल

      September 16, 2025

      ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाना चाहिए: ओम बिरला

      September 15, 2025

      मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धामी ने दी विदाई

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
      • झारखंड में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमंत सोरेन
      • सुप्रीम कोर्ट का धर्मांतरण कानूनों पर झारखंड समेत आठ राज्यों को नोटिस
      • झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं: राकेश सिन्हा
      • पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने करायी सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version