Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मधुबनी पेंटिंग को 24 देशों में पहुंचा रहा आईआईटी स्टूडेंट का स्टार्टअप
    झारखंड

    मधुबनी पेंटिंग को 24 देशों में पहुंचा रहा आईआईटी स्टूडेंट का स्टार्टअप

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    1 लाख से शुरू की कंपनी द स्केल लैब्स, दो वर्षों में सालाना टर्नओवर 12 करोड़ रुपए तक पहुंचा

    धनबाद(झारखंड)। अाप अपने गांव, कस्बे, शहर में कोई खास प्रोडक्ट बनाते हैं। उसे देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन, इसके लिए आपके पास पूंजी या साधन नहीं हैं, तो आप मन मसोसकर रह जाते हैं। ऐसे में आपको एक प्रॉपर चैनल की जरूरत महसूस होती है। ऐसा ही एक चैनल है – स्केल लैब्स। इसे आईआईटी धनबाद के पूर्व स्टूडेंट किरण कुमार कोलीसेट्टी ने बिट्स पिलानी के अपने पासआउट साथी प्रमोद कृष्णा पंचंगनुला के साथ मिलकर तैयार किया है।

    250 से अधिक छोटे-बड़े उत्पादक कंपनी से जुड़े:

    स्केल लैब्स दरअसल एक ई-कॉमर्स इनेबल्ड कंपनी है, जो 24 देशों के विभिन्न हिस्सों के उद्यमियों के बनाए प्रोडक्ट को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों तक पहुंचाती है। साथ ही, प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम भी करती है। किरण बताते हैं कि उनकी कंपनी भागलपुर की सिल्क साड़ी को यूएस, मधुबनी पेंटिंग को दुबई और कोलकाता के लेदर प्रोडक्ट को खुद से जुड़े तमाम देशों तक पहुंचा रही है। विभिन्न देशों के 250 से अधिक छोटे-बड़े उत्पादक कंपनी से जुड़े हैं।

    तीन साल तक रिसर्च करने के बाद की कंपनी की शुरुआत:

    आईआईटी के पासआउट किरण कंपनी के फाउंडर के साथ-साथ इसके सीईओ भी हैं। उन्होंने साल 2015 में बीटेक की डिग्री हासिल की। वे बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान साल 2013 में इस तरह का स्टार्टअप शुरू करने का आइडिया आया था। अपना आइडिया उन्होंने बिट्स पिलानी के 2015 बैच के ही प्रमोद से शेयर किया। दोनों ने तीन वर्षों तक विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था का अध्ययन किया। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2016 में अपनी कंपनी लांच की। शुरुआत खादी प्रोडक्ट के साथ हुई। फिर डिमांड के अनुसार प्रोडक्ट बढ़ते चले गए। किरण बताते हैं की उन्होंने सिर्फ 1 लाख रुपए से कंपनी शुरू की थी और आज इसका सालाना टर्नओवर करीब 12 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। स्केल लैब्स के को-फाउंडर प्रमोद इसके सीओओ भी हैं।

    50 से अधिक चैनलों पर प्रचार:

    स्केल लैब्स आपके प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार 50 से अधिक ऑनलाइन मार्केटिंग चैनल्स पर करती है। इनमें अमेजन, वॉलमार्ट, सीयर्स, ई-बे, इटसी, मेराकाडो लिब्र, लिनियो, बुकालापक, टोकोपेडिया, जालोरा, साउक, जैलैंडो, लजाडा, नून, 11एसटी, एसोस, सी डिस्काउंट, प्राइसमिनिस्टर, रकूटेन, डराज, ला रेडाउट आदि प्रमुख हैं। दरअसल, कंपनी उद्यमियों की पसंद और विभिन्न देशों के लोगों की जरूरत के अनुसार वहां के प्रसिद्ध स्थानीय चैनल्स पर किसी प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार करती है, ताकि उद्यमी को ग्राहक और ग्राहक को उनकी जरूरत का सामान मिल सके। जैसे ही 24 देशों का कोई ग्राहक आपके प्रोडक्ट को ऑर्डर करता है, कंपनी उसे आपसे लेकर उस तक पहुंचा देती है।
    इन देशों में बेच सकते हैं प्रोडक्ट: कंपनी 24 देशों के 16 मार्केट प्लेस में आपके प्रोडक्ट को पहुंचाती है। ये देश हैं- भारत, स्विट्जरलैंड, यूके, सउदी अरब, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएस, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, चीन, जापान, कोरिया, तुर्की, श्रीलंका, बांग्‍लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, मेक्सिको, ब्राजील और कनाडा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैनिकों की शहादत को हम कभी भुला नहीं सकते : मुकेश
    Next Article देशतोड़क और गैंगरेप का मास्टर माइंड गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version