Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»तपस्वी मौनी बाबा की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न
    झारखंड

    तपस्वी मौनी बाबा की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। सरिया स्थित राजदह धाम परिसर में तपस्वी मौनी बाबा की 40वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व तपस्वी मौनी बाबा राजदह धाम समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती ने किया। उन्होंने समाधि स्थल पर चादरपोशी एवं माल्यार्पण कर बाबा को नमन किया। अपने संबोधन में श्री भारती ने कहा ह्ल तपस्वी मौनी बाबा केवल तपस्वी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे। उनका जीवन मानवता, शांति और सेवा को समर्पित था। आज हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज को दिशा देने का संकल्प लेना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा हम समिति के सदस्य, धाम परिसर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हम सब लगातार प्रयासरत रहेंगे। यह स्थान न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में सद्भाव और एकता का प्रतीक भी रहेगा। इस अवसर पर समिति के सचिव राजकुमार वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा तपस्वी मौनी बाबा पूरे क्षेत्र के आध्यात्मिक प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके आदर्श हमारे जीवन में अनुशासन और संयम बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। सभा में उपस्थित साधु-संतों ने प्रवचन दिया और कहा कि तपस्वी मौनी बाबा तप, मौन और सेवा के प्रतीक थे। आज की पीढ़ी को उनके जीवन आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। पूरे दिन धाम परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

    कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष सुरेश भारती ने घोषणा की—
    ह्लअगले वर्ष बाबा की 41वीं पुण्यतिथि को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।ह्व
    श्रद्धांजलि समारोह को सफल बनाने में तपस्वी मौनी बाबा राजदह धाम समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती, अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतोपा क्रेशर कंपनी में मुंशी बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर छह से बंदी की चेतावनी
    Next Article अमृत भारत योजना की गति धीरे-धीरे, हजारीबाग रोड़ से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

      September 5, 2025

      जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश

      September 5, 2025

      घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version