Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बॉलीवुड की तीसरी सबसे लम्बी फिल्म थी एलओसी कारगिल
    बॉलीवुड

    बॉलीवुड की तीसरी सबसे लम्बी फिल्म थी एलओसी कारगिल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कारगिल विजय के 19 साल: 51 एक्टर्स की सबसे बड़ी स्टार कास्ट 

    नयी दिल्ली। 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल की जंग हुई थी। मई से लेकर जुलाई तक चले युद्ध काे ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया। भारतीय सेना की जीत के बाद बॉलीवुड ने इस ऐतिहासिक लड़ाई पर फिल्में बनाईं। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ‘एलओसी कारगिल’ काे मिला। दिसम्बर 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉलीवुड की तीसरी सबसे लम्बी फिल्म थी। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 10 मिनट थी।

    कारगिल विजय पर बनी फिल्म एलओसी-कारगिल से जुड़ी 5 खास बातें

    असली हथियारों का हुआ प्रयोग :फिल्म बनाते समय जेपी दत्ता ने पिछली वॉर फिल्म बॉर्डर की तरह ही एलओसी कारगिल में भी असली हथियारों का प्रयोग का किया था। जिन्हें कारगिल वॉर में सेना ने प्रयोग किया था। हालांकि युद्ध के कुछ दृश्यों में भारतीय सेना के स्टॉक फुटेज का यूज किया गया। हथियारों में इनसास, बोफोर्स, होवित्जर एफएच 77 आर्टिलरी गन्स, हेलीकॉप्टर चीता, जगुआर, 81 एमएम मोर्टार, जी3 राइफल्स, एसएलआर शामिल थे।

    फिल्म में थी सबसे लम्बी स्टार कास्ट :

    एलओसी में 39 मेल एक्टर्स को कास्ट किया गया था। संजय दत्त, सुनील शेट्‌टी, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, अजय देवगन के अलावा साउथ के स्टार नागार्जुन भी फिल्म में कास्ट किए गए। फिल्म में 12 फीमेल एक्टर्स रहीं। जिनमें रानी मुखर्जी, करीना कपूर, रवीना टंडन, महिमा चौधरी, ईशा दत्ता, प्रीति झिंगयानी शामिल रहीं।

    तीन बार बदला था टाइटल :

    फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर जेपी दत्ता को फिल्म का टाइटल नहीं मिल रहा था। फिल्म का पहला टाइटल मिशन विजय रखा गया। दूसरा टाइटल मिशन कारगिल और तीसरा टाइटल टाइगर हिल्स रखा। आखिर में फिल्म का नाम एलओसी कारगिल फाइनल हुआ।

    स्टार जिन्होंने ड्राॅप की फिल्म :

    फिल्म में संजय दत्त वाला रोल पहले शाहरुख को ऑफर किया गया था। शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना पहले राज बब्बर वाले रोल के लिए चुने गए थे। राहुल खन्ना और अरबाज खान ने फल्म साइन करने के बाद फिल्म से वॉक आउट कर लिया था। जबकि जैकी श्रॉफ को हटा दिया गया था। आमिर खान, अजय देवगन वाला रोल करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। अनिल कपूर ने भी फिल्म करने से इंकार कर दिया था।

    फ्री में रोल करने से किया मना :

    अभिषेक बच्चन वाले रोल की पहली पसंद सलमान खान थे। जेपी दत्ता ने फिल्म में सलमान खान को रोल ऑफर किया था। लेकिन वे चाहते थे कि सलमान यह रोल फ्री में करें। सलमान ने यह तर्क देते हुए फ्री में काम करने से मना कर दिया था कि जब जेपी इसे डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेचेंगे तो वे फ्री में काम क्यों करें।

    ये थी सच्ची घटना:

    फिल्म में कैप्टन अनुज नायर का रोल कर रहे सैफ अली खान कर्नल बावा यानी किरन कुमार काे अपनी इंगेजमेंट रिंग देते हैं। अनुज से रिंग लेते हुए कर्नल कहते हैं कि वे यह अंगूठी दुश्मनों के हाथ नहीं लगने देंगे। जब अनुज वापस आएगा तब उसे यह वापस लेनी होगी। यह सीन सच्ची घटना पर आधारित था, जो युद्ध के दौरान घटित हुई थी।

    एक्स्ट्रा शॉट्स

    दुनिया की सबसे लम्बी फिल्म 2012 में आई ‘लाजिस्टिक्स आर्ट प्रोजेक्ट’ है। यह एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म थी। जिसे एरिका मेगनुसन और डेनियल एंड्रेसन ने बनाया था। फिल्म की कुल अवधि 51,420 मिनट थी। यानी इस फिल्म का टोटल टाइम 857 घंटे था। फिल्म 35 दिन तक लगातार चलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने डोकलाम में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर शुरू कीं: US
    Next Article संन्यास खत्म कर इंग्लैंड टीम में लौटे राशिद
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version