Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ता चला गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी भी बढ़ती गई। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, जियो फाइनेंशियल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति सुजुकी के शेयर 1.60 प्रतिशत से लेकर 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.95 प्रतिशत से लेकर 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,051 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,223 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 828 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 67.92 अंक की कमजोरी के साथ 82,946.04 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। कारोबार के दौरान बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी होती रही, इसके बावजूद इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 385.02 अंक की गिरावट के साथ 82,628.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी में आज 13.40 अंक टूट कर 25,410.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने की थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के बीच खरीदार यदाकदा लिवाली का जोर बना कर इस सूचकांक को सहारा देने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि खरीदारों की कोई भी कोशिश सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 109 अंक की कमजोरी के साथ 25,314.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 320.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,013.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 93.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,423.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 को बारिश की संभावना
    Next Article व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version