Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार
    स्पोर्ट्स

    एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। लो-स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

    श्रीलंका की ओर से मिले 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने दी और दोनों ने 45 रन जोड़े। हालांकि, महीश तीक्षणा ने लगातार दो गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की वापसी कराई। इसके बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी जल्दी आउट हो गए।

    एक समय पाकिस्तान ने 12 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस मुश्किल स्थिति में मोहम्मद हारिस ने 13 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभालते हुए 58 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाज 32-32 रन बनाकर नाबाद रहे।

    श्रीलंका की तरफ से वनिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली, जबकि दुष्मंथ चमीरा ने एक विकेट चटकाए।

    इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए।

    फिर पथुम निशंका भी 8 रन बनाकर चलते बने। कमोबेस पूरी टीम का यही हाल रहा। श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 50 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान चरिथ असलंका ने 20 रन, चमिका करुणारत्ने ने 17, कुसल परेला और वनिंदु हसरंगा ने 15-15 रन का योगदान दिया।

    पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरिदी ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि हरीश राऊफ और हुसैन तलत को दो-दो सफलता मिली। वहीं, अबरार अहमद के खाते में एक विकेट गया।

    इस जीत से पाकिस्तान की फाइनल में जगह बनाने की संभावना बरकरार है। दूसरी ओर, श्रीलंका को सुपर-4 चरण में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके फाइनल में पहुंचने की राह लगभग बंद हो गई है।

    अब क्रिकेट प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान की संभावित तीसरी भिड़ंत का इंतजार है, जो तभी संभव होगी जब भारत फाइनल में जगह बनाए और पाकिस्तान बांग्लादेश को हराए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद इडी के समक्ष हुए पेश
    Next Article श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान

      September 24, 2025

      आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार

      September 23, 2025

      पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड

      September 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान
      • एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार
      • अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद इडी के समक्ष हुए पेश
      • वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान जैव ईंधनः गडकरी
      • क्या मोदी सरकार का ‘बचत उत्सव’ बिहार में ‘विजयोत्सव’ में तब्दील होगा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version