Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»जॉर्जिया चुनाव केस में नया मोड़, फानी विलिस की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं जांच के घेरे में
    ताजा खबरें

    जॉर्जिया चुनाव केस में नया मोड़, फानी विलिस की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं जांच के घेरे में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अटलांटा (जॉर्जिया)। अमेरिकी न्याय विभाग ने संघीय ग्रैंड जूरी समन जारी कर फुल्टन काउंटी की जिला अटॉर्नी फानी विलिस का यात्रा संबंधी रिकॉर्ड तलब किया है। फानी ने चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया था। संघीय जांच का उद्देश्य पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि विलिस जांच का केंद्र हैं या उन पर आरोप लग सकते हैं। लेकिन समन से संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के अधीन न्याय विभाग अपना ध्यान उनके सबसे मुखर कानूनी विरोधियों में से एक पर केंद्रित कर सकता है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार रात प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जांचकर्ता 2024 में चुनाव के समय विलिस की संभावित अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस जांच का नेतृत्व जॉर्जिया के उत्तरी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी थियोडोर हर्ट्जबर्ग कर रहे हैं। फुल्टन काउंटी में ट्रंप और उनके कई सहयोगियों पर जॉर्जिया के 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने के उनके प्रयासों के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है।

    एक अदालत ने फानी को इस मामले से हटा दिया था। अदालत को पता चला था कि विशेष अभियोजक नाथन वेड के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध थे। बचाव पक्ष के वकीलों ने उन पर ट्रंप द्वारा भुगतान की गई यात्राओं से लाभ उठाने का आरोप लगाया है। ये यात्राएं 2022 और 2023 में हुईं। पिछले हफ्ते ही जॉर्जिया के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट ऑफ जॉर्जिया) ने निचली अदालत के उस फैसले की समीक्षा करने से इनकार कर दिया था, जिसमें विलिस को ट्रंप और उनके आठ सह-प्रतिवादियों के खिलाफ 2020 के चुनाव अभियोजन से अयोग्य घोषित किया गया था।

    इस फैसले की घोषणा के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल का सहारा लिया और इसे “जॉर्जिया में न्याय और कानून की बड़ी जीत” बताया। ट्रंप अभी जॉर्जिया में लगे आरोपों से मुक्त नहीं हुए हैं। पिछले साल दोबारा चुनी गईं डेमोक्रेट उम्मीदवार विलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने यात्रा खर्च का अपना हिस्सा चुकाया है।

    विलिस ने कहा कि वह फैसले की समीक्षा न करने के सुप्रीम कोर्ट ऑफ जॉर्जिया के फैसले से असहमत होने के बावजूद कानूनी प्रक्रिया और अदालतों का सम्मान करती हैं। विलिस ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जिस किसी को भी इस मामले को संभालने के लिए नियुक्त किया जाएगा, उसमें सबूतों और कानून की मांग के अनुसार काम करने का साहस होगा।” जॉर्जिया में ट्रंप के प्रमुख वकील स्टीव सैडो ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने “समीक्षा से इनकार करके सही किया है।”

    विलिस ने ट्रंप और उनके एक दर्जन से अधिक सहयोगियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। इन सब पर जॉर्जिया में पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की 2020 की जीत को विफल करने के लिए महीनों तक चली एक गैरकानूनी साजिश में शामिल होने का आरोप था। हालांकि ट्रंप और ज्यादातर प्रतिवादियों ने खुद को निर्दोष बताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ की बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत
    Next Article ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 अरब डॉलर की सहायता पर रोक की अनुमति
    shivam kumar

      Related Posts

      सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

      September 12, 2025

      पाकुड़ पुलिस इन दिनों अवैध लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ सख्त

      September 4, 2025

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वित्त मंत्री सीतारमण तीन अक्टूबर को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन
      • बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पिछड़े वर्ग के दो राष्ट्रीय क्षत्रपों को तैनात कर दिया
      • एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
      • एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version