Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
    Jharkhand Top News

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 17 रनों से हरा दिया है। रांची में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। भारत से जीत के लिए मिले 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 49।2 ओवर में 10 विकेट पर 332 रन ही बना पाई और 17 रनों से मैच हार गई। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड विराट कोहली ने हासिल किया।

    दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत में लगे 3 बड़े झटके
    भारत से जीत के लिए मिले 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए एडन मार्करम और रियान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने के लिए आए। अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और रिकेल्टन 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक भी 0 पर आउट हो गए। कप्तान मार्करम भी 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अफ्रीका ने एक समय 4।4 ओवर में 11 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

    इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ पहले टोनी डी जोरजी और फिर डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। डी जोरजी ने 35 बॉल में 7 चौकों के साथ 39 और ब्रेविस ने 28 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रनों की शानदार पारी खेली। इस बीच ब्रीट्जके ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 55 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन पूरे किए। अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 26 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके ने 80 बॉल में 72 और मार्को जानसेन ने 39 बॉल में 70 रनों की पारी खेली। तो वहीं कॉर्बिन बॉश ने अंत में 51 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 67 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए, जबकि हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। वहीं एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा की झोली में भी गया।

    रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
    इस मैच में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए। यशस्वी 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 बॉल में 136 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने इस बीच अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली। रोहित को मार्को जानसेन ने पवेलियन भेजा।

    विराट कोहली ने लगाया रिकॉर्ड शतक
    भारत के लिए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। विराट ने 102 बॉल में 7 चौके और 5 छक्कों की बदौलत अपने 100 रन पूरे किए। ये विराट के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस शतक के साथ विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (51 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली 120 बॉल में 11 चौके और 7 छक्कों के साथ 135 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर रियान रिकेल्टन को कैच थमा बैठे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मन की बात’ पुरातनता, नवीनता और सनातन विरासत से भरपूर है: बाबूलाल मरांडी
    Next Article Common Mistakes When jo Franklin Playing Sports Betting with an Enjoyable and Responsible Mindset
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी

      January 15, 2026

      दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल

      January 15, 2026

      चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      • चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version