Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अंडमान के हेवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक सुरक्षित: राजनाथ
    Top Story

    अंडमान के हेवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक सुरक्षित: राजनाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अंडमान के हेवलॉक द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें जल्दी निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से बात की और उनसे वहां फंसे हुए पर्यटकों की स्थिति के बारे में पूछा। मुखी ने गृहमंत्री को स्थिति और फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया।

    सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘हेवलॉक द्वीप में सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें निकालने के लिए सभी तैयारी की है। चक्रवात की तीव्रता कम हो जाने के बाद सरकार बचाव अभियान शुरू करेगी।’’ गृहमंत्री ने कहा कि बचाव दल पहले ही पोर्ट ब्लेयर में मौजूद हैं। गृहमंत्री ने वहां फंसे पर्यटकों के परिवारों से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि हेवलॉक द्वीप में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेवलॉक और नील द्वीप चक्रवात की वजह से उत्पन्न खराब मौसम की स्थितियों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ये स्थितियां दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पैदा हुई हैं और इनसे भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और समुद्र में तेज लहरें उठने की स्थिति पैदा हो गई है। नील और हेवलॉक द्वीप अंडमान में पर्यटकों के आकषर्ण का केंद्र हैं और यहां सिर्फ पोतों या हेलीकॉप्टरों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। बीते सोमवार से खराब मौसम के कारण इनका संचालन बंद है।

    दक्षिण अंडमान के उपायुक्त उदित प्रकाश राय ने बुधवार को कहा था, ‘‘द्वीप की यात्रा करने वाले लगभग 1400 यात्री इस समय फंसे हुए हैं और वे घर लौटने के लिए अभी पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में असमर्थ हैं।’’ नील और हेवलॉक द्वीपों के 10 गांवों के स्थानीय लोग भी चक्रवात के कारण प्रभावित हुए हैं, जिससे जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए भारतीय नौसैन्य पोत बितरा, बंगाराम, कुंभीर और एलसीयू 38 को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
    Next Article सेंसेक्स में करीब 300 अंक की तेजी, निफ्टी भी 8200 अंक के पार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version