Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रघुवर दास ने 2645 अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    रघुवर दास ने 2645 अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: गरीब को थाना में सम्मान दें. गरीब, आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है. ये हमारे लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ हैं. ये सम्मान के हकदार हैं. उनके प्रति अच्छा व्यवहार रहना चाहिए. हमें झारखंड में ऐसी पुलिस बनानी है, जो देश भर में प्रसिद्ध हो. आपकी पहचान सबसे व्यवहार कुशल पुलिस की बने, ऐसा काम करें. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्त पत्र देने के बाद कहीं. झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दरोगा बने हैं, लोगों की सेवा करने के लिए, रौब दिखाने के लिए नहीं. आजाद भारत में रौब का कोई स्थान नहीं है. क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखना चाहिए. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर रहेगी.  मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी की जिंदगी में सुकून है. आपने अपने जीवन में काफी कठिनाइयां झेली हैं. उसे न भूलें. ईश्वर ने सेवा का मौका दिया है. अधिकारी बनने के साथ ही अब आपके अंदर जाति, धर्म, भाषा, प्रांत की भावना नहीं आनी चाहिए. सभी को न्याय दिलाना आपका दायित्व है. अपने कर्तव्य से अपनी ऐसी पहचान बनायें कि देश और समाज आपको सैल्यूट करे, आपका सम्मान करे. भ्रष्टाचारी का कोई सम्मान नहीं करता.

    उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरूरी है. सुरक्षा सेवा में लगे अधिकारियों के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आधुनिक जीवन में अपराध का रूप भी आधुनिक हो गया है. अब साइबर क्राइम बढ़ रहा है. इस पर नियंत्रण के लिए आप प्रशिक्षण लें. आज के भौतिकतावादी युग में परिवार के परिवार आत्महत्या कर रहे हैं. कर्ज और तनाव के कारण ऐसा हो रहा है.

     पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है कि वे समाज में जागरूकता फैलायें. इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रविरोधी शक्तियां भी तरह-तरह के नाम से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रही हैं. इनके प्रति भी चौकस रहने की जरूरत है. श्री दास ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक पुलिस विभाग में 11,451 नियुक्तियां की जा चुकी हैं. इनमें पुलिस अवर निरीक्षक, परिचारी, वायरलेस ऑपरेटर, सहायक पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं. आज 2,645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये. नियुक्त किये गये 2,645 दारोगा में 83 प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के निवासियों की है. 17 प्रतिशत बाहरी राज्यों के हैं, लेकिन वे भी झारखंड में तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं. इस प्रकार शत-प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के लोगों की ही हुई है.

    नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों में 223 महिलाएं हैं. मुख्यमंत्री ने इन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं. देश का नाम रोशन कर रही हैं. राज्य में सत्ता संभालने के साथ ही हमारी सरकार ने नियुक्तियों पर ध्यान दिया है. आनेवाले समय में और नियुक्तियां की जायेंगी.  इस अवसर पर गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे तथा पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने भी नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजी नीरज सिन्हा, डीजी पीआरके नायडू, एडीजी अनिल पालटा, एडीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी रेजी डुंगडुंग समेत पुलिस विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी, नवनियुक्त अवर निरीक्षक, उनके अभिभावक व अन्य उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड-बिहार बंद के दौरान चालक को जिंदा ललाकर मार डाला
    Next Article शिवसेना ने NRC पर केन्द्र का दिया साथ
    azad sipahi

      Related Posts

      जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार

      July 13, 2026

      मेदिनीनगर में आवारा कुत्ते का कहर: आधे घंटे के अंदर 10 मासूमों को किया लहूलुहान, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

      July 13, 2026

      झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की बिगड़ी तबीयत, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती

      July 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      • मेदिनीनगर में आवारा कुत्ते का कहर: आधे घंटे के अंदर 10 मासूमों को किया लहूलुहान, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग
      • झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की बिगड़ी तबीयत, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version