Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी»सबसे बड़ा ग्रामीण हाकी टूर्नामेंट इस सप्ताह शुरू होगा
    हॉकी

    सबसे बड़ा ग्रामीण हाकी टूर्नामेंट इस सप्ताह शुरू होगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  कभी भारतीय हाकी की दीवार कहे जाने वाले डिफेंडर दिलीप टिर्की नक्सलवाद की राह पर जा रहे आदिवासी युवाओं को बंदूक की बजाय हाकी स्टिक थामने के लिये प्रेरित कर रहे हैं और कभी हाकी की नर्सरी रहे इलाके में इसी प्रयास के तहत दुनिया का संभवत: सबसे बड़ा ग्रामीण हाकी टूर्नामेंट इस सप्ताह शुरू होगा। पूर्व कप्तान टिर्की ने कहा, “बीजू पटनायक ग्रामीण हाकी टूर्नामेंट अपने आप में अनूठा टूर्नामेंट होगा जिसमें अभी तक 1300 टीमें भागीदारी की पुष्टि कर चुकी हैं। ये टीमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण इलाकों से हैं जो कभी हाकी की नर्सरी हुआ करता था। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में इस पैमाने पर इतना बड़ा कोई हाकी टूर्नामेंट कभी हुआ होगा। यह 10 दिसंबर को राउरकेला में शुरू होगा और विभिन्न शहरों में मैचों के बाद मार्च में फाइनल्स खेले जायेंगे।’’

    उन्होंने बताया कि युवाओं को नक्सलवाद की राह पर जाने से रोकना और हाकी का क्रेज बनाये रखना इस आयोजन के पीछे उनकी प्रेरणा बना। राज्यसभा में बीजद के सदस्य टिर्की ने कहा, ‘‘निजी खनन कंपनियों के शोषण, जंगलों की कटाई और इन इलाकों में सुविधाओं से वंचित युवा नक्सलवाद की राह अपना लेते हैं। हमारा मकसद उन्हें बंदूक की जगह हाकी स्टिक थामने के लिये प्रेरित करना है ताकि सकारात्मक माहौल बन सके। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इन इलाकों में हाकी को लेकर कितना क्रेज है। बस हमारा प्रयास उसे पुनर्जीवित करने का है।’’

    टिर्की ने कहा कि अधिकांश इलाके आर्थिक रूप से वंचित हैं और उन्हें मुख्यधारा में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि काफी प्रयासों की जरूरत है लेकिन पूर्व ओलंपियन और सांसद होने के नाते मैं अपना फर्ज निभा रहा हूं। इन युवाओं को बंदूकों की बजाय हाकी स्टिक थामने की जरूरत है ताकि खेल सकें, नौकरियां पा सकें और माओवादियों के झांसे में आने की बजाय मैदान पर अपना समय बितायें।’’ अंतरराष्ट्रीय हाकी में 1995 में पदार्पण करने वाले टिर्की ने लगातार तीन ओलंपिक खेले और 1998 एशियाई खेल, 2003 और 2007 एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों में हाकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और करीब 1300 टीमों का खेलना इसकी बानगी है। उन्होंने कहा, “इन्हें सही मंच की जरूरत है जो हम देने की कोशिश कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे और कुल ईनामी राशि करीब 30 लाख रूपये होगी। इतने बड़े स्तर पर किसी टूर्नामेंट में कभी ये ग्रामीण युवा खेले ही नहीं। इस आदिवासी बहुल इलाके में हाकी को लेकर जो उत्साह है, वह एक मिसाल बनेगा।’’ उन्होंने कहा, “हाकी के हुनर को निखारने के अलावा यह टूर्नामेंट ग्रामीण आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। कौन जानता है कि इनमें से कल कोई धनराज पिल्लै, दिलीप टिर्की, सरदार सिंह या जुगराज सिंह बनकर निकले।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिर पर गेंद लगने के बाद अंपायर रेफेल मैदान से बाहर
    Next Article इंग्लैंड के चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक एक विकेट पर 117 रन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

    January 2, 2026

    (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक

    December 28, 2025

    1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह

    October 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version