रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के तहत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए आयोजन की सराहना की और प्रेस क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार उपस्थित थे।

