Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मगनपुर में दो समुदायों में झड़प, दो दर्जन घायल
    Breaking News

    मगनपुर में दो समुदायों में झड़प, दो दर्जन घायल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोला। गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर में रविवार को रास्ता के विवाद में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से जमकर हुई पत्थरबाजी में 22 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में भुवनेश्वर मुंडा, रमनिका देवी, सुरेश मुंडा, कजरु करमाली, गोबर्धन मुंडा, सुमित्रा देवी, चांदो देवी, मुंगो देवी, भरत करमाली, शमसुल अंसारी, केशर अहमद, शहनवाज अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, रुक्शाना परवीन, काशिम अंसारी, मासूम हुसैन, आरिफ अंसारी, नेहा परवीन, नासिर हुसैन और कई अन्य लोग शामिल हैं। घायलों को सीएचसी गोला में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। यहां से मामुली रूप से घायलों को छोड़ आधे दर्जन लोगों को रिम्स भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर गोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने में भीड़ से छिटक कर निकले एक पत्थर से एएसआइ दिनेश तिवारी भी घायल हो गये। इनके माथे में चोट लगी है। एएसआइ को भी उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। घटना को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना के बाद रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी ने सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को संभाला। यहां पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके बावजूद यहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। एसपी ने यहां के पूर्व मुखिया नुरुल्लाह अंसारी, अकबर अंसारी, रतिराम विश्वकर्मा, अजित करमाली आदि से विवाद से संबंधित जानकारी लेकर दोनों समुदाय से एक कमेटी बनाने को कहा। लेकिन यहां हो हंगामा के कारण ऐसा नहीं हो पाया। सोमवार को बीडीओ कार्यालय में शांति समिति की बैठक करने की सहमति दी है। बताया जाता है कि मगनपुर गांव में चक्रवाली से एन एच 23 तक करीब चार सौ फुट के पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। पीसीसी पथ को शिव मंदिर परिसर से होकर गुजरना है। इसी का विरोध एक समुदाय के लोग कर रहे हंै, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि यह पथ सर्वे का है। इसी पर पथ बनाया जायेगा। वर्तमान में इस पथ का छोटी पगडंडी के रूप में उपयोग हो रहा है। इसी के बगल में शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर स्थित है। इसी के बीच से पीसीसी पथ निकलना है। इससे पहले भी इस तरह का विवाद एक वर्ष पूर्व हो चुका है, जिसका मामला अंचल कार्यालय में अभी भी लंबित है। इधर कई घायल लोगों ने एसपी के समक्ष घटना की पूरी विस्तृत जानकारी दी। मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, इंस्पेक्टर अतिन कुमार, सीआइ मदन महली सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

    19 लाख का है प्राक्कलन, निर्माण के साथ शुरू हो गया था विवाद

    मगनपुर में जिला परिषद मद से पीसीसी पथ का निर्माण पिछले एक सप्ताह से जारी है। यह काम ब्राइड कंस्ट्रक्शन के द्वारा करीब 19 लाख की लागत से कराया जा रहा है। अभिकर्ता जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव महतो के भाई मिथिलेश कुमार महतो ने बताया कि संवेदक द्वारा काम शुरू करने के साथ ही यहां विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद भी संवेदक ने काम जारी रखा। रास्ते के लिए बैठक भी रखी गयी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। दोनों समुदाय के लोग जिÞद पर अड़े रहे। इससे विवाद और बढ़ता गया। संवेदक ने भी इस विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा है दोनों समुदाय आपस में भिड़ गये।

    मगनपुर में स्थिति नियंत्रण में : एसपी

    मगनपुर में दो समुदाय की भिड़ंत के बाद पहुंची रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी ने पत्रकारों को बताया कि मगनपुर में स्थिति नियंत्रण में है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कई थानों की पुलिस यहां तैनात की गयी है। ग्रामीण अपने अपने काम पर चले गये हैं। सोमवार को दस बजे ब्लॉक आफिस में शांति समिति की बैठक रखी गयी है। इसमें सभी लोग अपनी-अपनी बातें रख सकेंगे। घटना की सूचना पाकर पहुंची एसपी ए विजयालक्ष्मी ने घटनास्थल पर पूरी सक्रियता दिखायी। एसपी शाम तक घटनास्थल पर डटी रहीं। घटनास्थल के ठीक बगल में लोगों की भीड़ लग गयी। एसपी भीड़ को हटाने में पूरी तरह कामयाब रहीं। दोनों समुदाय के लोगों को उनका समझाने का तरीका बेहतर दिखायी पड़ रहा था। कई घायलों ने एसपी के समक्ष घटना बतायी। स्थिति रात में बिगड़े नहीं, इसके लिए उन्होंने पुलिस बल की तैनाती कर रखी है।

    चीख-पुकार से गूंज रहा था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

    मगनपुर में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में उपचार के लिए लाया गया। यहां चीख, चित्कार से पूरा अस्पताल गूंज रहा था। अस्पताल के कर्मी सभी मरीजों की मरहम पट्टी करने में लगे रहे। घायलों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद दिखायी दिये। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स रेफर करने के बाद परिजन उन्हें ले गये। इधर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर दुर्घटना के मरीज प्रत्येक दिन दर्जनों की संख्या में पहुंच रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिससे घायलों का इलाज सही तरीके से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमकान गिरने से आठ लोग जख्मी, तीन रिम्स रेफर
    Next Article पंचायतों में कैंप लगा कर प्रतिदिन 1100 जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें : उपायुक्त
    azad sipahi

      Related Posts

      JPSC परीक्षा अनियमितता पर बवाल : बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन हटाने की मांग की, कहा- अभ्यर्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो

      April 27, 2026

      गिरिडीह में सोलर लाइट प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में शहर

      April 27, 2026

      टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version