रांची। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। भारत सरकार लाख कहे कि देश में गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग ही दिखती है। घरों तक सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। गैस गोदामों के पास सैंकड़ों लोगों की लाईन लग रही है। लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिन भर लग जा रहे हैं।
इसी दौरान रांची के पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के सामने जब लोगों को गैस मिलने में दिक्कत होने लगी, तब लोगों ने सिलेंडर को सड़क पर रख कर पुंदाग रोड को जाम कर दिया। सड़क जाम किये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची है। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में लगी है।

