रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर गाज गिरी है। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ। रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है।
इस संबंध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान दे रहे हैं। बीते गुरुवार भी उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था। इस मामले को अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया और उन्हें पार्टी से तीन साल के लिए निष्काषित कर दिया है।

