Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन: ईरान को ‘पाषाण युग में भेजने’ की धमकी, सब्र रखने का आह्वान
    दुनिया

    ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन: ईरान को ‘पाषाण युग में भेजने’ की धमकी, सब्र रखने का आह्वान

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हमले को ईरान और उसके सहयोगियों की लगभग आधी सदी से की जा रही हिंसा का बदला बताया। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ट्रंप ने बुधवार रात अमेरिकी मतदाताओं से युद्ध के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की और देशवासियों से सब्र रखने की अपील की। इस युद्ध को अमेरिकियों के सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया एक “निवेश” बताया। यह 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के दौरान ईरान को केंद्र में रखकर दिया गया ट्रंप का पहला राष्ट्र के नाम संबोधन है।
    ‘मुख्य रणनीतिक लक्ष्य पूरे होने के करीब’
    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम मुख्य रणनीतिक लक्ष्य पूरे होने के करीब हैं।” उन्होंने अपना वह वादा दोहराया कि अगले दो से तीन हफ्तों में वह ईरान पर बमबारी करके उसे “पाषाण युग में वापस भेज देंगे।” उन्होंने ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करके युद्ध को और बढ़ाने की अपनी धमकी को ही दोहराया। उन्होंने कहा, “ईरान का नया नेता कम कट्टरपंथी है और कहीं ज्यादा समझदार है। अगर इस दौरान कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हमारी नजरें कुछ अहम ठिकानों पर रहेंगी।”
    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थों के साथ काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस से संबोधन के दौरान उन्होंने अपने इस दावे को दोहराया कि अमेरिका ने सत्ता परिवर्तन हासिल कर लिया है। उनके सभी मूल नेताओं की मौत हो चुकी है। ट्रंप ने कहा, “अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनके बिजली संयंत्रों पर एक साथ हमला करेंगे।”
    ‘तेजी से जीत’ की तुलना ऐतिहासिक युद्धों से
    उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तेल ठिकानों पर हमला नहीं किया है, जबकि इनको निशाना बनाना सबसे आसान था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका की भागीदारी की तुलना आधुनिक इतिहास के दूसरे संघर्षों से की। उन्होंने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि हम इस संघर्ष को सही नजरिए से देखें।” उन्होंने हाल के युद्धों में अमेरिका की भागीदारी की अवधि गिनाई- पहला विश्व युद्ध: 1 साल, 7 महीने, 5 दिन, दूसरा विश्व युद्ध: 3 साल, 8 महीने, 25 दिन, कोरियाई युद्ध: 3 साल, 1 महीना, 2 दिन, वियतनाम युद्ध: 19 साल, 5 महीने, 29 दिन और इराक युद्ध: 8 साल, 8 महीने, 28 दिन।
    उन्होंने उन लोगों को यह याद दिलाने की कोशिश की जो विदेशों में कभी न खत्म होने वाले युद्धों और देश में बढ़ती गैस की कीमतों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, “हम सबसे ताकतवर देशों में से एक ईरान के खिलाफ इस सैन्य अभियान में 32 दिनों से शामिल हैं। यह अभियान इतना ताकतवर और शानदार है कि ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है और अब वह असल में हमारे लिए कोई खतरा नहीं रहा। यह आपके बच्चों और आपके पोते-पोतियों के भविष्य के लिए किया गया एक सच्चा निवेश है।”
    ‘ईरान की सेना पंगु, मिसाइलें खत्म’
    राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने के करीब है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इसमें अभी दो से तीन हफ्ते और लगेंगे। ट्रंप ने कहा, “आज रात, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ये मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हैं।” ट्रंप ने कहा, “हमने यह सब कर दिखाया है। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है। उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है। उनकी मिसाइलें लगभग खत्म हो चुकी हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है। कुल मिलाकर, ये कदम ईरान की सेना को पंगु बना देंगे, आतंकवादी गुटों को समर्थन देने की उनकी क्षमता को कुचल देंगे और उन्हें परमाणु बम बनाने की क्षमता से वंचित कर देंगे। हमारी सशस्त्र सेनाओं ने असाधारण काम किया है।”
    उन्होंने युद्ध को अमेरिका की सुरक्षा और स्वतंत्र दुनिया की हिफाजत के लिए जरूरी करार दिया। ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत में अपने पूर्ववर्तियों की आलोचना भी की। उन्होंने दावा किया कि उनसे पहले आए अमेरिकी राष्ट्रपतियों को उनके पद संभालने से पहले ही ईरानी शासन से “निपट लेना चाहिए था।” ट्रंप ने कहा, “हमें ईरान में रहने की जरूरत नहीं है। हमें उनके तेल की जरूरत नहीं है। हमें उनकी किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। हम वहां अपने सहयोगियों की मदद करने के लिए मौजूद हैं।”
    गैस कीमतों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया
    राष्ट्रपति ने अमेरिका में गैस की बढ़ती कीमतों के लिए ईरानी शासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “लोग गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी देखकर चिंतित हैं। यह अल्पकालिक बढ़ोतरी पूरी तरह से ईरानी शासन की कमर्शियल तेल टैंकरों और पड़ोसी देशों के खिलाफ किए गए पागलपन भरे आतंकी हमलों का नतीजा है। यह इस बात का एक और सबूत है कि परमाणु हथियारों के मामले में ईरान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने लागू की दैनिक रिपोर्टिंग प्रणाली, मंत्रालयों में बढ़ा काम का दबाव
    Next Article पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों को किया ड्यूटी फ्री
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      • कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
      • नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी
      • तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
      • तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version