विद्यार्थियों की दलील- साजिश में फंसाया, जमानत न मिलने से करियर होगा बर्बाद
रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर AJC योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले की केस डायरी मांगी है और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की है।
आरोपियों में सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत, अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी विद्यार्थी हैं। उनकी ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वकील ने कहा कि यदि आपराधिक मुकदमा चला तो इनका शैक्षणिक करियर समाप्त हो जाएगा। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए केस डायरी मांगी है।

