Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Jharkhand Top News

    धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल

    shivam kumarBy shivam kumarApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार की रात एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में करीब 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज के साथ जमीन धंसते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि वे रात्रि का भोजन की तैयारी कर रहें थे, तभी अचानक तेज आवाज हुई और जमीन हिलने लगी। हम लोग घर से बाहर भागे, तभी देखते-देखते आसपास के करीब 10 घर जमीन में समा गए।

    एक अन्य पीड़ित नरेश भुइयां ने कहा कि हम पहले से ही डर में जी रहे थे। रात में फिर से भू-धसान हुआ और हमारा सब कुछ खत्म हो गया। किसी तरह जान बची है। प्रशासन से मांग है कि हमें सुरक्षित जगह पर घर दिया जाए। स्थानीय गायत्री देवी और मृत्युंजय यादव का कहना है कि टण्डाबाड़ी बस्ती में यह भू-धसान की तीसरी घटना है। पहली घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी, जबकि बुधवार की सुबह हुई दूसरी घटना में कई घरों में दरारें आ गई थीं। लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर जाने की सोच रहे थे, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

    लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी पुस्तैनी जमीन थी और वे कई पीढ़ियों से यहां रहते आ रहें थे, लेकिन बीसीसीएल ने कोयला उत्खनन कर उनकी जमीन को खोखला कर दिया और अब उन्हें मौत के मुंह में छोड़ दिया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू ने कहा कि भू-धसान से कई परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। करीब 21 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही प्रभावित स्कूल को भी स्थानांतरित किया जाएगा। लगातार हो रही भू-धसान की घटनाओं ने टण्डाबाड़ी बस्ती के लोगों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और बीसीसीएल कब तक इन पीड़ितों को सुरक्षित ठिकाना और स्थायी समाधान दे पाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    Next Article टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

      April 24, 2026

      टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार

      April 24, 2026

      जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

      April 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
      • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
      • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
      • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version