Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चोरी में बाधक बनने पर दोस्तों ने ही कर दी हत्या 
    झारखंड

    चोरी में बाधक बनने पर दोस्तों ने ही कर दी हत्या 

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल गोविंदपुर फेज दो ओपन कास्ट के निजी सुरक्षा गार्ड तथा अरमो गंझूडीह निवासी मोहन गंझू के हत्याकांड का पुलिस ने डेढ़ माह बाद खुलासा करने में सफलता प्राप्त किया है। घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में संलिप्त लोगों की पहचान होने के बाद बोकारो थर्मल थानेदार सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी,अवर निरीक्षक बबन सिंह,सअनि कमलेश सिंह,एके दूबे,बैजून मरांडी ने जवानों के साथ को एक टीम का गठन कर अरमो एवं गंझूडीह में छापामारी की।छापामारी में पुलिस ने सबसे पहले भाखुर यादव को दबोचा। एसपी कार्तिक एस ने बताया कि गिरफ्तार भाखुर यादव की निशानदेही पर पुलिस ने कारु यादव और ननकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी में बाधक बनने पर की गयी ।थाना क्षेत्र के अरमो एवं गंझूडीह से गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सीसीएल गोविंदपुर फेज दो में 12 निजी सुरक्षा गार्डों को बहाल करना था जिसमें से सिर्फ मोहन गंझू को ही काम पर रखा गया था।सीसीएल में निजी सुरक्षा गार्ड में बहाल होने के पूर्व मोहन गंझू,कारु यादव,भाखुर यादव,ननकू यादव,नंदकिशोर यादव एवं रामचंद्र यादव सभी मिलकर सीसीएल के वाहनों से रात में डीजल चोरी एवं केबल काटने का काम किया करता था।मोहन गंझू को जब नौकरी पर रख लिया गया तो वह खुद प्रतिदिन उनलोगों को छोड़कर खुद डीजल चोरी का काम करने लगा तथा उनलोगों की शिकायत सीसीएल सुरक्षा एवं थाना को करने की बराबर धमकी देने लगा था।मोहन की हरकतों के कारण सभी ने मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बनायी।21 जून को रात में जब मोहन गंझू डयूटी के लिए गोविंदपुर फेज दो ओपन कास्ट के समीप के जंगल में पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे उपरोक्त सभी लोेगों ने मोहन गंझू को लाठी एवं फरसा से मारा तथा उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर डाली।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहले वे लोग मोेहन की पिटाई कर उसे सबक सिखाना चाह रहे थे लेकिन पिटाई के बाद कहीं पुलिस से उनलोगों पर केस ना कर दे इसी से बचने को लेकर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर डाली।हत्याकांड का खुलासा के बाद एक ओर जहां मामले पर विराम लगा वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।सभी गिरफ्तार आरोपियों को तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया है। विदित हो कि गंझूडीह निवासी सीसीएल के निजी सुरक्षा गार्ड मोहन गंझू की हत्या 21 जून को डयूटी के दौरान कर दी गयी थी।हत्या के बाद शव को ओपन कास्ट के समीप फेंक दिया गया था। हत्या के बाद मामले को लेकर स्थानीय थाना में कांड संख्या 79/2018 भादवि की धारा 320,201 के तहत मामला दर्ज किया गया था।हत्या के बाद मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए अरमो के ग्रामीणों ने मुखिया मनीराम मांझी,उप मुखिया हरेराम यादव तथा इंटक नेता विकास सिंह के नेतृत्व में 21 जुलाई को बोकारो थर्मल थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया था।आरोपी कई मामले में संलिप्त भी रहे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन में 11,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘सुल्तान’, हर दिन होंगे 40000 शोज
    Next Article देसी शराब लदे स्कॉर्पियो समेत तस्कर गिरफ्तार, बिहार में बेचने की थी तैयारी
    azad sipahi

      Related Posts

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025

      अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

      July 3, 2025

      जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version