Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarApril 30, 2026Updated:April 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता जारी रहने की आशंका और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार की स्थिति को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की गिरावट लगातार बढ़ती गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.37 प्रतिशत और निफ्टी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, विप्रो, सिप्ला और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.91 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.83 प्रतिशत से लेकर 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,963 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,406 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,547 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से नौ शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 482.15 अंक की कमजोरी के साथ 77,014.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 76,502.16 के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इस खरीदारी की सपोर्ट से सेंसेक्स की चाल में कुछ देर के लिए सुधार होता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

    लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स गिर कर 76,358.73 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का रुख बनता हुआ नजर आया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,064.42 अंक की कमजोरी के साथ 76,431.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 180.70 अंक टूट कर 23,996.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 23,872 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे कुछ देर के लिए इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया।

    हालांकि खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक नहीं चल सका। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 346.30 अंक की गिरावट के साथ 23,831.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,496.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 181.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,177.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा की दस्तक, दो मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      April 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version