Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»PNB बैंक को 940 करोड़ रुपये का घाटा
    बिजनेस

    PNB बैंक को 940 करोड़ रुपये का घाटा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 7, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घोटाले का शिकार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2018-19 की जून में खत्म तिमाही में 940 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 343.40 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    नीरव मोदी-मेहुल चोकसी घोटाले का शिकार बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही में अबतक का सबसे अधिक 13,417 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। इस तरह से पीएनबी ने लगातार दूसरी तिमाही में घाटा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 21.7 फीसदी बढ़कर 4,692 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 3,855 करोड़ रुपये रही थी

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीएनबी का सकल एनपीए (फंसे हुए कर्जे) 18.38 फीसदी से घटकर 18.26 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पीएनबी का शुद्ध एनपीए 11.24 फीसदी से घटकर 10.58 फीसदी रहा है।

    वहीं, रुपये के संदर्भ में तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में सकल एनपीए 86,620 करोड़ रुपये से घटकर 82,889 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध एनपीए 48,684 करोड़ रुपये से घटकर 43,872 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग (फंसे कर्ज की भरपाई के लिए प्रावधान) 20,353.1 करोड़ रुपये से घटकर 5,758 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल पहली तिमाही में प्रोविजनिंग 2,608.7 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 15,072 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,468.14 करोड़ रुपये थी।

    940 करोड़ PNB घाटा बैंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्लफ्रेंड के मामले में पिता का है स्पष्ट निर्देश: सलमान
    Next Article बेंगलुरु में डिजिटल ब्लैक आउट का डर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version