Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदिवासियों के नाम पर भरी गयी मतपेटी और अर्थपेटी: सीएम रघुवर दास
    Breaking News

    आदिवासियों के नाम पर भरी गयी मतपेटी और अर्थपेटी: सीएम रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    ????????????????????????????????????
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित युवा समूह सम्मेलन में कहा कि झारखंड में राजनीतिक दलों ने आदिवासियों के नाम पर अपनी मतपेटी और अर्थपेटी को भरने का काम किया। वोट बैंक के लिए आदिवासियों को गुमराह किया। सीएम रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी और गरीब के नाम पर नहीं, उनके जीवन में बदलाव और सेवा की राजनीति करना चाहती है। आदिवासियों के विकास के लिए जितना खजाना लुटाना पड़े, सरकार लुटायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन अनुदान से 669 युवा समूहों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कहा कि उनकी इच्छा है कि आदिवासी युवा न तो किसी के आगे हाथ फैलायें, न ही किसी पर हाथ उठायें। दावा किया कि आदिवासी समाज जाग चुका है और विकास में अपनी भागीदारी चाहता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 218 युवाओं के बीच 43.60 लाख रुपये सीड कैपिटल के रूप में वितरित किये। 40 ग्रामसभा परियोजना कार्यान्वयन समितियों को परियोजना की विभिन्न गतिविधियों के लिए 1.66 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से दिये। 10 पशु मित्रों को पशु चिकित्सा किट भी उपलब्ध कराये। सीएम ने 12 किसान सेवा केंद्रों में सुविधाओं का आॅनलाइन शुभारंभ भी किया। सीएम ने कहा कि कुछ लोग आदिवासियों को 50 साल पीछे ले जाना चाहते हैं। सरकार उनकी मंशा पूरा होने नहीं देगी।

    सरकार ने आदिवासियों के जीवन में विकास के लिए बदलाव की बुनियाद रखी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ अगस्त के दिन 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो के खिलाफ करो या मरो का नारा दिया था। हम भी आज ही संकल्प लें कि हम अपने जीवन से गरीबी, बेरोजगारी, अभावग्रस्त जीवन को दूर भगायेंगे। 2022 तक नये झारखंड का निर्माण करेंगे, जिसमें कोई भी बेघर ना हो, कोई भी बे-दवा ना हो और कोई भी बेरोजगार ना रहे। उन्होंने कहा कि अब कोई अपने भाषणों से आदिवासियों को गुमराह करने के मुगालते में नहीं रहे। आदिवासी समाज जाग चुका है, वह विकास में भागीदारी चाहता है। आदिवासियों के लिए 67 सालों से भाषण की राजनीति के बाद आदिवासियों के जीवन में बदलाव की बुनियाद रखी है हमारी सरकार ने। सरकार आदिवासियों के जीवन में बदलाव के लिए कार्य कर रही है। 15वें वित्त आयोग से राज्य की 26 प्रतिशत जनजातीय आबादी के समग्र विकास के लिए सरकार ने अधिक धनराशि की मांग की है।

    युवा राज्य और देश में बदलाव ला सकते हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 32 प्रतिशत आबादी युवा है। युवाशक्ति अगर बदलाव का संकल्प ले, तो विकास की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री ने संकल्प से सिद्धि का नारा दिया है और वह नारा हमारी युवा शक्ति साकार कर सकती है। जनजातीय समुदाय के 669 युवा समूह का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संगठित करना, उनके बीच सीड कैपिटल के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देना और योजनाओं की जानकारी के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

    669 युवा समूहों को 25-25 हजार देने की घोषणा की

    मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन फंड से 669 युवा समूहों को 25-25 हजार अर्थात एक करोड़ सड़सठ लाख पच्चीस हजार देने की घोषणा की। कहा कि आदिवासी समुदाय के सामुदायिक सशक्तीकरण के तहत 1254 गांव के लिए ग्रामसभा परियोजना कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। कुल 1254 समितियों के ग्राम विकास कोष में 17.90 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गयी है। इस परियोजना के तहत 5360 महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इसमें 64332 महिला शामिल हैं। 4999 महिला स्वयं सहायता समूह का बैंक खाता खुलवाया गया और उसमें 5.52 करोड़ सीड कैपिटल दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर गुलजार होगी डीसी लाइन! 
    Next Article विश्व आदिवासी दिवस की धूम, चहुंओर झारखंडी माटी की खुशबू
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version