Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लांच हुअा Samsung Galaxy Note 9
    Top Story

    लांच हुअा Samsung Galaxy Note 9

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 10, 2018Updated:August 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका : न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित हो रहे सैमसंग गैलेक्सी अनपैैक्ड इवेंट में आखिरकार लेटैस्ट Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को लांच कर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन को इस बार पुराने मॉडल्स से बड़ी बैटरी के साथ लाया गया वहीं इसमें पहले से काफी बेहतर S Pen को दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का टॉप वेरिएंट 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा वहीं 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Samsung Galaxy Note 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग के विकल्प में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी नोट 9 के 128GB वेरियंट की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 68,700 रुपए) व 512GB वेरियंट की कीमत 1249.99 डॉलर (लगभग 85,900 रुपए) रखी गई है। इस दमदार स्मार्टफोन के लिए अमेरिका में प्री-ऑर्डर्स 10 अगस्त से शुरू होंगे। वहीं हैंडसेट को 24 जुलाई को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

    अमेरिका व अन्य मार्किट्स में यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। वहीं भारत में सैमसंग का यह हैंडसेट एक्सिनोस 9810 प्रोसेसर के साथ मिलेगा। मार्केट के हिसाब से यह हैंडसेट सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इवेंट के दौरान सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें से पहले में 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन
    सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच की क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440×2960 पिक्सल का है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। वहीं इसका वजन 200 ग्राम है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया था, अमेरिका में Galaxy Note 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (2.8GHz + 1.7GHz) के साथ आएगा। वहीं भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

    कैमरा
    कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) है। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है। गैलेक्सी नोट 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो गैलेक्सी नोट 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा बैकअप देगी।

    S Pen
    समसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाले एस पेन को पहले से काफी बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। क्योंकि इसका एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे। सैमसंग के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा।

    कनेक्टिविटी
    कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है और यह आईपी68 सर्टिफाइड है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीसीआइ में जितने पूर्ण सदस्य, अब उतने वोट 
    Next Article नेहरू-जिन्ना वाले बयान पर दलाई लामा ने मांगी माफी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version