Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमर हुए अटलजी: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया नमन
    Breaking News

    अमर हुए अटलजी: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया नमन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी (93) पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान मौजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न, झारखण्ड के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी अनंत में विलीन हो गए। अटल जी सूर्य की तरह अपना प्रकाश बिखेरते रहेंगे। उनके आदर्श और व्यक्तित्व सदियों तक हमें प्रेरणा देते रहेंगे। झारखण्ड की सवा 3 करोड़ जनता की ओर से श्रद्धेय अटल जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। इससे पूर्व रघुवर दास ने सुबह अटलजी के पार्थिव देह को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटलजी को लेकर ट्वीट किया कि अटल जी से गुरु शिष्य का, पितृ प्रेम का नाता है। वो हमसे दूर जरुर चले गए हैं लेकिन उनके शब्द अब भी कानों में गूंज रहे हैं। झारखण्ड निर्माण के लिए हम सदा अटल जी के ऋणी रहेंगे। उनकी अनंत स्मृतियां हैं जिन्हें पन्नों में समेटना संभव नहीं। युगपुरुष अटल जी को पुन: शत शत नमन।

    अटल जी से गुरु शिष्य का नाता है : सीएम

    अटल जी से गुरु शिष्य का,पितृ प्रेम का नाता है।वो हमसे दूर जरुर चले गए हैं लेकिन उनके शब्द अब भी कानों में गूंज रहे हैं।झारखण्ड निर्माण के लिए हम सदा अटल जी के ऋणी रहेंगे।उनकी अनंत स्मृतियां हैं जिन्हें पन्नों में समेटना संभव नहीं।युगपुरुष अटल जी को पुन: शत शत नमन। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में रघुवर दास ने लिखा कि समय ठहर सा गया है, विश्वास ही नहीं हो रहा कि अटल जी हमारे बीच नहीं है। बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन शब्द नहीं मिल रहे। अटल जी के लिए कुछ कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है। अटल जी, हमारे अटल जी,सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के अटल जी निश्चल, निर्भीक और अविरल अटल जी।
    समय ठहर सा गया है, विश्वास ही नहीं हो रहा कि अटल जी हमारे बीच नहीं है। बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन शब्द नहीं मिल रहे। अटल जी के लिए कुछ कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है।अटल जी, हमारे अटल जी,सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के अटल जी निश्चल, निर्भीक और अविरल अटल जी।
    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि चिर निद्रा में लीन मां भारती के सच्चे सपूत भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी। नमन। चिर निद्रा में लीन मां भारती के सच्चे सपूत भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी। नमन।

    राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद, सरकारी कार्यालयों में एक दिन का अवकाश : अटलजी के निधन पर शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही सरकारी कार्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 16 से 22 अगस्त तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। उक्त अवधि में झारखंड सरकार के उन सभी भवन जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचतत्व में विलीन हो गये अटल बिहारी वाजपेयी
    Next Article तेज रफ्तार कार ने खड़े टेम्पो में मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
    azad sipahi

      Related Posts

      डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी

      September 13, 2026

      धनबाद में दर्दनाक हादसा: अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

      September 13, 2026

      पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त

      September 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2029 से पहले भाजपा शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी : अमित शाह
      • डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी
      • धनबाद में दर्दनाक हादसा: अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
      • पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त
      • BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर भारत-चीन साथ, मुनीर की बढ़ेगी टेंशन! ब्रिक्स में ऐसा क्या हुआ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version