Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विराट कोहली ने बनाया उपलब्धियों से भरा 15वां टेस्ट शतक
    Top Story

    विराट कोहली ने बनाया उपलब्धियों से भरा 15वां टेस्ट शतक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत के टेस्ट कप्तान विश्व क्रिकेट में एक ऐसा नाम बन गया है, जो हर मैच के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहा है। कोहली का कद क्रिकेट में अब इतना बड़ा हो गया है कि मानो रिकॉर्ड्स उनका इंतजार करते हैं कि कब वो बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएं और उनके साथ एक नया रिकॉर्ड जुड़े। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन और कई उपलब्धि अपने नाम किया। विराट कोहली ने 15वां टेस्ट शतक लगाया और 147 रन बनाकर खेल रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कोहली ने कौन सी उपलब्धियां अपने नाम की।

    कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान: विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 35वां रन बनाते ही 2016 में टेस्ट मैचों में एक हजार रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह कमाल 11 टेस्ट मैचों में 71.50 के औसत से रन बनाकर किया है। उनसे पहले सिर्फ दो भारतीय टेस्ट कप्तान ही एक साल में एक हजार के आंकड़े को छू पाए थे। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने बतौर टेस्ट कप्तान एक साल में एक हज़ार रन के आंकड़े को पार किया था। इसके बाद 2006 में राहुल द्रविड़ ने बतौर टेस्ट कप्तान ऐसा किया था। विराट कोहली ने एक साल में 1000 टेस्ट रन बनाते ही एक और उपलब्धि अपने नाम किया। उनसे पहले यह कारनामा राहुल द्रविड ने 2011 में किया था। पिछले 5 साल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक साल में हजार टेस्ट रन नहीं बना पाया था। विराट ने इस सूखे को खत्म कर दिया है।

    टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4000 रन: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे किए। मुंबई टेस्ट की पहली पारी मे 41 रन बनाते ही कोहली ने इस मुकाम को हासिल कर लिया। उन्होंने 52 टैस्ट मैचों में 48.78 की औसत से ये रन बनाए हैं। इसमें 14 अर्धशतक और 15 शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 है। विराट ने अपने टेस्ट करियर की 89वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने 2006 में 79वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर बरकरार
    Next Article शिव थापा सहित प्रबल दावेदार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version