रांची। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मुख्यमंत्री राहत निधि से बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए तत्काल सहायता के रूप में 20 करोड़ रुपये की घोषणा की.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केरल में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखंड सरकार की ओर से केरल सरकार को 5 करोड़ रु की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केरल में आई इस विपदा की घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता केरल के लोगों के साथ खड़ी है।
324 लोगों की हो चुकी है मौत : केरल 94 साल की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। बीते नौ दिन में भारी बारिश और बाढ़ के चलते करीब 324 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 12 जिलों में 3.14 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इन्हें 1568 राहत शिविरों में रखा गया है। उधर, कर्नाटक के छह जिलों में बाढ़ के हालात हैं, छह लोगों की मौत हुई।