Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»लंबे समय तक बालों में टिकेगा हेयर कलर
    लाइफस्टाइल

    लंबे समय तक बालों में टिकेगा हेयर कलर

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि सलॉन जाकर हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी वह हेयर कलर हमारे बालों पर उतने लंबे समय तक नहीं टिकता जितना हम चाहते हैं कि वह रहे। कलर लगवाने के महज कुछ हफ्तों के अंदर ही बालों से कलर फेड होने लगता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं जरूरी टिप्स जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके बालों पर हेयर कलर लंबे समय तक ज्यों का त्यों बना रहेगा।

    72 घंटे तक न करें शैंपू : हेयर कलर करवाने के बाद आपको पूरे 72 घंटे तक यानी 3 दिन तक शैंपू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हेयर क्युटिकल को कलर को लॉक करने का पूरा समय मिल जाता है जिससे कलर बालों पर लंबे समय तक टिकता है। इसके अलावा हर हफ्ते जल्दी-जल्दी शैंपू न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि ज्यादा शैंपू करने से न सिर्फ बालों का नैचरल ऑइल खत्म होता है बल्कि बालों में लगे कलर मॉलुक्यूल को भी यह कम करने लगता है। लिहाजा अगर 1 या 2 दिन शैंपू न करने पर आपके बाल ऑइली या ग्रीजी हो जाएं तो बालों की जड़ों में ड्राई शैंपू यूज करें।

    सही शैंपू यूज करें : बालों में कलर लगाने के बाद नॉर्मल शैंपू यूज करने की बजाए सल्फेट फ्री शैंपू यूज करें या फिर वैसे शैंपू का इस्तेमाल करें जो खासतौर पर कलर्ड बालों के लिए बनाए गए हों। एक कदम और आगे बढ़ते हुए आपको अपने कलर्ड बालों को वॉश करने के लिए फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से पानी में मौजूद क्लोरीन और केमिकल्स बालों तक नहीं पहुंचेगे और बालों में लगा कलर लंबे समय तक ज्यों का त्यों बना रहेगा। सबसे जरूरी यह है कि आप गर्म पानी से बाल न धोएं क्योंकि इससे बालों का कलर और मॉइश्चर दोनों खत्म होने लगता है।

    शैंपू से पहले कंडिशनर का इस्तेमाल : आमतौर पर जहां बालों में हम शैंपू करने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं वहीं कलर्ड बालों में कलर लॉक रखने के लिए इसका उलटा करें यानी पहले बालों में कंडिशनर लगाएं, फिर इसे पानी से धोएं, फिर शैंपू से बाल धोएं और फिर साफ पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से आप अपने बालों पर प्रोटेक्टिव लेयर बना लेंगी और बालों पर लगा कलर लंबे समय तक टिकेगा।

    बालों को सूरज की किरणों से बचाएं : जब भी आप कहीं बाहर निकलें तो बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए हमेशा ही हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। इससे भी बालों का हेयर कलर फेड होने से बच जाएगा। साथ ही हेयर स्टाइलिंग करते वक्त बहुत ज्यादा हीटिंग मटीरियल यूज करने से बचें। पूल में स्विमिंग करने जाने से पहले बालों में नारियल तेल लगाना न भूलें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ब्योरे से किसान अनजान : सर्वे
    Next Article एशियन गेम्स: विनेश फोगाट ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्‍ड, रचा इतिहास
    azad sipahi

      Related Posts

      चीनी सुपर लीग क्लब वुहान थ्री टाउन्स क्लब के कोच पद से हटे रिकार्डो रोड्रिगेज  

      December 12, 2024

      ट्रेन के शौचालय में गूंजी किलकारी

      December 13, 2023

      शारदीय नवरात्रि आज से, घटस्थापना के साथ विराजेंगी मां आदिशक्ति

      October 15, 2023
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version