Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कारोबारी के ‘बाथरुम से 5.7 करोड़ रुपये के नये नोट, सोना जब्त
    Top Story

    कारोबारी के ‘बाथरुम से 5.7 करोड़ रुपये के नये नोट, सोना जब्त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:  नोटबंदी के बाद जारी आयकर विभाग की जांच और तलाशी अभियान में आज तीन और स्थानों पर नकदी और सोना जब्त किया गया। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक हवाला कारोबारी के स्नानघर में बनी तिजोरी से 5.7 करोड़ रुपये के नये नोट, 32 किलो सोने के बिस्कुट तथा आभूषण एवं 90 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किये। उधर, चेन्नई में चले तलाशी अभियान में 142 करोड़ रुपये की सबसे अधिक अघोषित संपत्ति को जब्त किया गया है। इसमें 24 करोड़ रुपये के नये नोट पकड़े गये। नोटबंदी के बाद जारी तलाशी अभियान में यह नकदी और सोने के रुप में अब तक का सबसे बड़ा खजाना पकड़ा गया है।

    आयकर अधिकारियों ने बताया कि नोटबंदी के बाद कर्नाटक के हवाला कारोबारी के घर पर मारे गये छापे के दौरान कथित अघोषित संपत्ति बरामद की गई। उसकी पहचान अभी होनी बाकी है। यह कारोबारी चित्रदुर्ग जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर चलाकेरे शहर का है। अधिकारियों के अनुसार उन्हें बड़ी मात्रा में नकदी छुपाकर रखे जाने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापा मारा गया। अधिकारियों को स्नानघर में वॉशबेसिन के उपर छुपाकर बनाई गई तिजोरी से यह संपत्ति मिली है। कुल 2,000-2,000 रुपये के 5.7 करोड़ रुपये नकद, 28 किलो सोने के बिस्कुट, चार किलो सोना तथा आभूषण इसमें से बरामद किया गया।

    अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा हवाला डीलर के यहां से काफी संख्या में दस्तावेज और 90 लाख रुपये नकद (100 और 20 के नोट) में भी बरामद हुआ है। इस मामले में विभिन्न स्थानों पर अभी जांच जारी है और सोने एवं आभूषण के मूल्यों का आकलन किया जा रहा है।

    एक अन्य घटनाक्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2,000 रुपये के नये नोट में 65 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। यह नकदी हैदराबाद में वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक के यहां से पकड़ी गई। सीबीआई ने पुराने नोट बदले जाने के गिरोह की जांच के दौरान यह राशि पकड़ी है। सीबीआई ने एक वक्तव्य में कहा कि वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक के. सुधीर बाबू ने यह राशि 3.75 करोड़ रुपये के पुराने नोटों के बदले नये नोट उपलब्ध कराने के एवज में कमीशन के तौर पर 65 लाख रुपये की राशि रखी थी।

    आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु में 2,000 रुपये के नये नोट में और नकदी मिली है। यह नकदी वैल्लोर में एक कार से बरामद की गई। पूछताछ के दौरान इसका पता चला है। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल 166 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति का पता चला है। विभाग ने पिछले दो दिनों के दौरान कर चोरी के सिलसिले में जारी जांच में चेन्नई में विभिन्न स्थानों से 10 करोड़ रुपये के नये नोट नकद, 127 किलो सोने की छडों सहित कुल 142 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति तमिलनाडु के रेत खनन कारोबार करने वाले समूह से पकड़ी गई है। सरकार द्वारा आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी अघोषित संपत्ति पकड़ी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवोडाफोन ने लांच किया मुफ्त अनलिमिटेड कालिंग ऑफर
    Next Article जयललिता के गम में 280 लोगों ने दे दी अपनी जान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

    April 30, 2026

    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

    April 30, 2026

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version