Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद-चंद्रपुरा रेल रूट का तय होगा भविष्य, कोयला सचिवा लेंगे जायजा
    Breaking News

    धनबाद-चंद्रपुरा रेल रूट का तय होगा भविष्य, कोयला सचिवा लेंगे जायजा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018Updated:August 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद. कोयला सचिव डॉ इंद्रजीत सिंह गुरुवार को धनबाद आएंगे। वे 14 महीने से बंद पड़े धनबाद-चंद्रपुरा रेल रूट का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे से इस लाइन का भविष्य जुड़ा हुआ है। कोयला सचिव इस बात की संभावना तलाशेंगे कि इस रेल रूट पर फिर से ट्रेनों का परिचालन संभव है या नहीं। दो दिनों के धनबाद दौरे के बाद वे दिल्ली लौटकर कोयला मंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
    डॉ इंद्रजीत साथ ही भूमिगत अग्नि प्रभावित इलाकों में रहनेवालों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस सिलसिले में बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला भवन में होनेवाली हाई पावर सेंट्रल कमिटी (एचपीसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कोयला सचिव के साथ एक उच्चस्तरीय टीम भी धनबाद आएगी। इसमें झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, खान विभाग के अपर निदेशक एसके सिन्हा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा खनन मंत्रालय के पदाधिकार शामिल होंगे। कोयला मंत्रालय के तकनीकी निदेशक पीयूष कुमार बुधवार को ही धनबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों पर चर्चा भी की।

    सेंद्रा-बांसजोड़ा में देखेंगे आग से डीसी रेल लाइन को कितना खतरा : बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार, कोयला सचिव मौके पर पहुंचकर समझने की कोशिश करेंगे कि रेल लाइन को आग से कितना खतरा है। उच्चस्तरीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ बीसीसीएल के अधिकारी भी मौके पर रहेंगे। कोयला सचिव वहां से गोधर ओसीपी जाएंगे। वहां आग की भयावहता की स्थिति देखने के साथ कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। गोधर के बाद वे झरिया होते हुए घनुडीह गांव जाएंगे। वहां भूमिगत आग से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। वे लोदना के एनटीएसटी प्रोजेक्ट को भी देखेंगे। उसके बाद गोकुल पार्क में पौधरोपण करेंगे।

    बेलगड़िया में जानेंगे : किस तरह किया जा रहा है पुनर्वास
    कोयला सचिव झरिया से वापसी के क्रम में दोपहर 2:30 बजे बेलगड़िया और करमाटांड़ जाएंगे। वहां फायर एरिया में रहनेवाले परिवारों के पुनर्वास के लिए जेआरडीए की ओर से बनाए जा रहे आवासों को देखेंगे। कोयला सचिव के साथ राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, धनबाद के डीसी और बीसीसीएल के पदाधिकारी भी रहेंगे। बेलगड़िया में शिफ्ट किए गए विस्थापितों से भी बातचीत करेंगे।

    बीसीसीएल के कामकाज की भी करेंगे समीक्षा : कोयला भवन में शाम 4:00 बजे झरिया मास्टर प्लान के तहत हाई पावर सेंट्रल कमेटी (एचपीसीसी) की बैठक होगी। धनबाद में पहली बार इस कमेटी की बैठक हो रही है। इसमें राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के साथ-साथ धनबाद के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा समेत कमेटी के सदस्यों के साथ पुनर्वास कार्य की समीक्षा करेंगे। फिर बीसीसीएल के उत्पादन, डिस्पैच आदि की भी उसके अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रतिबंधित मांस की जांच करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दो घंटे तक बनाया बंधक
    Next Article मोदी को झप्पी से कुछ कांग्रेसी नहीं थे खुश: राहुल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version