Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में कलाकारों की कमी नहीं : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    झारखंड में कलाकारों की कमी नहीं : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018Updated:August 24, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के कण-कण में कला का वास है, बस उसे निखारने की आवश्यकता है। झारखंड प्रकृति की गोद में बसा राज्य है। यहां प्राकृतिक टूरिज्म के साथ-साथ माइनिंग और इको टूरिज्म की भी काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व भर के चित्रकार यहां की सुंदरता को अपने कैनवस पर उतारकर विश्व पटल पर झारखंड की एक अपनी छवि प्रस्तुत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को ऑड्रे हाउस में झारखंड कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा 23 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित हो रहे इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    झारखंड के सौंदर्य को उकेरें और देश-दुनिया में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग फेस्टिवल में प्रदर्शित करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामदयाल मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित यह इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकारिता द्वारा ही एक कलाकार समाज की वेदना को सबके सामने प्रस्तुत करता है। देश विदेश से आए कलाकार अपनी कला के माध्यम से कैनवस पर झारखंड के सौंदर्य को उकेरें और देश-दुनिया में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग फेस्टिवल में प्रदर्शित करें। इससे हमारे राज्य में छिपी संभावनाओं से लोग अवगत हो सकेंगे। झारखंड का नाम होगा। हमें प्रयास करना है कि झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य बने। झारखंड विश्व के विकसित राज्यों से अपनी बराबरी कर सके।
    झारखंड सरकार कलाकारों को हर सम्भव सुविधा मुहैय्या करायेगी : मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार कलाकारों को हर सम्भव सुविधा मुहैय्या कराएगी। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील की कि इस आयोजन में आकर चित्रकारों से सीखें और अपने कला को और निखारें, जिससे आपका और पूरे राज्य का नाम हो सके। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि आनेवाले कलाप्रेमियों को भी अंतरराष्ट्रीय कला से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।

    झारखंड में काफी प्रतिभा है : इस अवसर पर झारखंड कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि देश का यह प्रथम अवसर है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के चित्रकार एक साथ चित्रकारी करेंगे। आयोजन में यहां के चित्रकार झारखंड के सभी पर्यटन स्थल पर जाकर वहां की पेंटिंग बनाएंगे। आयोजन के अंतिम दिन उन सभी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। झारखंड में काफी प्रतिभा है। इस तरह के आयोजनों से इन प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। जिससे उनकी प्रतिभा निखरेगी।

    विश्व के 24 देश, भारत के 25 राज्य के कलाकार ले रहे हिस्सा : झारखण्ड कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनीष रंजन ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की उपस्थिति झारखंड की भूमिका को वैश्विक कला और संस्कृति के पटल पर एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस 5-दिवसीय कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा विभिन्न विषयों पर पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विश्व के 24 देश, भारत के 25 राज्य और राज्य के 24 जिलों के कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनके द्वारा विभिन्न विषयों पर पेंटिंग की जाएगी।

    ये थे उपस्थित : फैब्रिआनो से आयी एन्ना मास्सिनिस्सा ने कहा की कला एकमात्र माध्यम है, जिसके जरिए लोग अपने सभ्यता और संस्कृति का आदान प्रदान करते हैं। यह किसी सरहद को नहीं मानता इसकी कोई भाषा नहीं होती। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हम सभी एक साथ है कोई अकेला नहीं की भावना को लोगों में जागृत करना। इस अवसर पर यूक्रेन से आई कलाकार विक्टोरिया एवं इटली से आए उत्तम कर्माकर ने लाइव पेंटिंग की एवं उसे मुख्यमंत्री को भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, लोक कलाकार पद्मश्री मुकुन्द नायक, फेस्टिवल की संस्थापक अन्ना, रजत बंदोपाध्याय, कला एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न देशों, भारत के विभिन्न राज्यों एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के कलाकार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची : गौ हत्या रोकने पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने चलाए ईंट-पत्थर, तनाव
    Next Article सीआरपीएफ में नौकरी नहीं मिली, तो बनेंगे माओवादी
    azad sipahi

      Related Posts

      हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

      July 15, 2026

      जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

      July 15, 2026

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version