Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: इंजीनियरों ने करवाई 26 करोड़ की बिजली चोरी
    Breaking News

    रांची: इंजीनियरों ने करवाई 26 करोड़ की बिजली चोरी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 28, 2018Updated:August 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने जमशेदपुर एरिया बोर्ड के इंजीनियरों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। ये इंजीनियर रिले सिस्टम में छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी कराने के दोषी पाए गए हैं। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में पांच कंपनियों द्वारा करीब 26 करोड़ की बिजली चोरी की पुष्टि की है। एसआईटी ने कहा है कि रिले सिस्टम में जरूरत के अनुरूप बिजली के फ्लो को बढ़ा कर यह चोरी की जाती थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद निगम ने ऊर्जा विभाग के माध्यम से इन इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेज दिया था। इस पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है।

    रिले सिस्टम में फ्लो बढ़ाकर होती थी बिजली की चोरी : पावर सब स्टेशन के कंट्रोल पैनल के ब्रेकर में बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए रिले सिस्टम नामक इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट लगता है। रिले सिस्टम में किसी फीडर को दी जानेवाली बिजली की मात्रा को निर्धारित किया जाता है। अर्थात किसी फीडर को 60 मेगावाट की जरूरत है तो रिले सिस्टम के बटन को इस तरह फिक्स किया जाता है कि वहां से 60 मेगावाट से अधिक की बिजली आपूर्ति होते ही वह ट्रिप कर जाएगा। बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। लेकिन अभियंताओं ने 60 मेगावाट की जरूरत को बढ़ा कर 78, 78 मेगावाट की जरूरत को बढ़ा कर 90 और 120 मेगावाट तक बढ़ा दिया। इस तरह बिजली की चोरी की जाती रही।

    तीन फीडरों से चोरी, 5 कंपनियां शामिल : जमशेदपर एरिया बोर्ड के तीन फीडरों से यह चोरी की जा रही थी। इनमें मेसर्स नानक इस्पात, मेसर्स नरेडी, मेसर्स कामसा इंडस्ट्री, मां तारा और एक अन्य कंपनी शामिल है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2017 तक जमशेदपुर एरिया बोर्ड के तीन फीडरों से जुड़े अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है।

    बिजली चोरी रोकने को 14 जिलों में छापे : ऊर्जा विकास निगम की एटीपी टीम ने सोमवार को रांची सहित 14 जिलों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। 1731 जगह छापेमारी की। 396 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और 57.99 लाख रु. का जुर्माना ठोंका। सिर्फ रांची में 517 जगह छापेमारी कर 76 लोगों पर केस दर्ज कराया गया और 10.46 लाख जुर्माना लगाया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: पहाड़ी मंदिर की सभी दान पेटियां भरीं, परेशानी बढ़ी
    Next Article सभी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में गाउन प्रथा खत्म
    azad sipahi

      Related Posts

      स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version