Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मेरी हत्या कराना चाहते हैं आजम : अमर सिंह
    Top Story

    मेरी हत्या कराना चाहते हैं आजम : अमर सिंह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 28, 2018Updated:August 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम पर जमकर बरसे। इस दौरान अमर ने आरोप लगाया कि आजम उनकी हत्या कराना चाहते हैं। साथ ही अमर ने यह भी आरोप लगाया कि आजम खान और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बीच संबंध हैं। अमर ने कहा कि आजम खान, एसपी के संरक्षक मुलायम सिंह के सियासी दत्तक पुत्र हैं। इस दौरान अमर ने एसपी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। अमर ने इस दौरान आजम को चुनौती देते हुए कहा कि 30 अगस्त को वह रामपुर आ रहे हैं।

    मुलायम सिंह के जन्मदिन मनाने को लेकर आजम के कथित बयान का जिक्र करते हुए अमर ने कहा, ‘मैं बहुत बुरा आदमी हूं। मैं बहुत विवादित आदमी हूं। मैं आज यहां किसी दल की तरफ से बल्कि नाबालिग मासूम, 17 साल की दो बेटियों के बाप की हैसियत से यहां आया हूं। जो शख्स (आजम खान) मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाने के बाद सार्वजनिक बयान देता है कि अबू सलेम और दाऊद हमारे आदर्श हैं और उन्होंने इस जलसे का पैसा दिया है, वह मेरी पत्नी को कटवाने और बेटियों पर तेजाब फिंकवाने की बात करता है। सत्ता के बल पर क्रूर अट्टहास करने वाले दैत्य हैं आप। मुझे डर लगता है कि कहीं हमारी बेटियों पर तेजाब न फेंक दें। मेरी हत्या कर दीजिए, बकरीद बीते ज्यादा दिन नहीं हुआ है। मेरी कुर्बानी ले लीजिए लेकिन मेरी मासूम बच्चियों को छोड़ दीजिए। मैं आपकी बेटी-बेटे, पत्नी और परिवार के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की दुआ करता हूं।’

    अमर सिंह ने कहा कि वो कहते हैं कि विष्णु का मंदिर बनाएंगे, राम भी तो विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि आप (आजम खान) की खून की प्यास नहीं बुझी है मैं 30 तारीख को आ रहा हूं, 12 बजे वही गेस्ट हाउस में आऊंगा, मेरी कुर्बानी ले लीजिए मेरी मासूम बेटियों को छोड़ दीजिए। शिवपाल यादव पर अमर सिंह ने कहा कि मैंने उनके लिए बीजेपी में अच्छे पद पर बात की थी, लेकिन वो नहीं गए। जयाप्रदा के साथ रामपुर में जो हुआ आज भी वह बोल दे तो आज़म खान जेल चले जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में जो दंगा हुआ वो गुजरात में हुए दंगे से ज्यादा घातक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1000 करोड़ के बजट में बनेगी महाभारत
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के चेंगन्नूर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version