Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: राजस्व कर्मियों ने राजभवन के सामने दिया धरना
    Breaking News

    रांची: राजस्व कर्मियों ने राजभवन के सामने दिया धरना

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 29, 2018Updated:August 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची.   झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने 2400 रुपए ग्रेड पे सहित अन्य मांगों पर सरकार द्वारा आनाकानी करने के विरुद्ध में राजभवन के सामने एकदिवसीय धरना दिया। संघ का कहना है कि धरने के माध्यम से राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ सरकार को दिशा-निर्देश दिलाना है। संघ के महासचिव कुमार सत्यम भारद्वाज धरना कार्यक्रम में राज्य के अधिकांश जिलों के राजस्व उप निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। संघ के धरना कार्यक्रम का समर्थन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, पेयजल एवं स्वच्छता कर्मचारी संघ, पुलिस कर्मचारी संघ, लघु सिंचाई कर्मचारी संघ ने किया। सभी संघ के लोग भी धरना में शामिल हुए। मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष विमल कुमार, अजित बाजराय, सचिव अशोक कुमार सिंह, सुकेश रंजन, संतोष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, कासिफ रजा आदि ने धरने को संबोधित किया।

    ये हैं मांग

    वर्ष 2017 में सरकार से हुए समझौते के बाद भी 2400 रुपए ग्रेड पे अब तक लागू नहीं किया गया। तत्काल लागू हो।

    अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के चिह्नित 372 पदों को 50 प्रतिशत वरीयता के आधार पर, 25 प्रतिशत विभागीय सीमित प्रतियोगिता के आधार पर और 25 प्रतिशत सीधी बहाली से भरी जाए।

    पदोन्नति से वंचित राजस्व उप निरीक्षकों को प्रोन्नत पद का वेतनमान एवं वित्तीय लाभ दिया जाय एवं नई बहाली के पूर्व योग्यता स्नातक किया जाए।

    पांच वर्ष सेवावधि पूर्ण करने वाले राजस्व उप निरीक्षकों को किसी भी तरह के विभागीय सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

    सुचारू रूप से कार्य निष्पादन के लिए कंप्यूटर-नेट की सुविधा, क्षेत्रीय भ्रमण हेतु मोटरसाइकिल एवं सुरक्षित जगह पर हल्का सह आवास की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

    शहरी अंचलों को छोड़ सामान्य तौर पर जो अंचल हैं उनके मुख्यालय से हल्का मुख्यालय की दूरी 65 किमी तक है, राजस्व उप निरीक्षकों को प्रतिदिन अंचल कार्यालय में आकर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना संभव एवं व्यवहारिक नहीं है। इसलिए इस संबंध में सरकार दिशा-निर्देश जारी करें।

    चिकित्सा भत्ता के जगह पर पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराई जाए।

    रेवन्यू जजेज प्रोटक्शन एक्ट के राह में आने वाले सभी बाधाओं को दूर कर इसे लागू किया जाए।

    सीपीएफ को बंद कर जीपीएफ का कटौती एवं पुराना पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जंप में जीता गोल्ड मेडल
    Next Article जीत की लय कायम रखने उतरेगी भारतीय टीम
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version